NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा टेस्ट: चंदीमल के शतक से मजबूत स्थिति में श्रीलंका
    अगली खबर
    श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा टेस्ट: चंदीमल के शतक से मजबूत स्थिति में श्रीलंका
    दिनेश चंदीमल ने लगाया शानदार शतक (तस्वीर: ट्विटर/ICC)

    श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा टेस्ट: चंदीमल के शतक से मजबूत स्थिति में श्रीलंका

    लेखन Neeraj Pandey
    Jul 10, 2022
    05:47 pm

    क्या है खबर?

    श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा दूसरा टेस्ट रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। श्रीलंका की टीम ने बेहतरीन जज्बा दिखाते हुए 67 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने पहली पारी में 431/6 का स्कोर बना लिया है।

    श्रीलंका के लिए दिनेश चंदीमल (118*) और रमेश मेंडिस (7*) क्रीज पर बने हुए हैं।

    आइए जानते हैं कैसा रहा तीसरे दिन का खेल।

    शुरुआत

    दिन की शुरुआत में ही लगा श्रीलंका को झटका

    दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर 184/2 का स्कोर बनाने वाली श्रीलंका ने तीसरे दिन की शुरुआत में केवल चार रन जोड़ने के बाद तीसरा विकेट गंवा दिया। कुशल मेंडिस अपने एक स्कोर में एक रन जोड़ने के बाद 85 के स्कोर पर आउट हुए।

    इससे पहले कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने दूसरे दिन 86 रनों की पारी खेली थी। इन दोनों की पारियों से ही श्रीलंका ने मजबूत जवाब की शुरुआत की थी।

    एंजेलो मैथ्यूज

    मैथ्यूज ने लगाया 38वां अर्धशतक

    दिन की शुरुआत में ही बड़ा विकेट गंवाने के बाद श्रीलंका के लिए दिनेश चंदीमल और एंजेलो मैथ्यूज ने पारी को संभालने का काम किया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की। इस दौरान मैथ्यूज ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

    मैथ्यूज ने 117 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली जिसमें चार चौके शामिल थे। यह टेस्ट क्रिकेट में उनका 38वां अर्धशतक था।

    साझेदारी

    चंदीमल और कमिंडु ने की शतकीय साझेदारी

    मैथ्यूज का विकेट गिरने के बाद चंदीमल ने डेब्यू टेस्ट खेल रहे कमिंडु मेंडिस के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी हुई। 23 साल के मेंडिस ने 137 गेंदों में 61 रनों की शानदार पारी खेली।

    कमिंडु का विकेट गिरने के सात रन बाद ही निरोशन डिकवेला भी आउट हुए। डिकवेला ने केवल पांच रनों का योगदान दिया।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरे दिन में केवल चार ही विकेट हासिल कर सकी। इसमें से दो विकेट नाथन लियोन और एक मिचेल स्वेपसेन के खाते में गया। मिचेल स्टार्क को भी एक विकेट मिला।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    एंजेलो मैथ्यूज

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स की सड़क दुर्घटना में मौत क्रिकेट समाचार
    एंड्रयू सायमंड्स द्वारा खेली गई यादगार पारियां क्रिकेट समाचार
    एंड्रयू साइमंड्स का मंकीगेट समेत कई विवादों से रहा नाता क्रिकेट समाचार
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सहायक कोच नियुक्त किए गए डेनियल विटोरी क्रिकेट समाचार

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    डे-नाइट टेस्ट: 109 के स्कोर पर सिमटी श्रीलंका, भारत को मिली 143 रनों की बढ़त जसप्रीत बुमराह
    डे-नाइट टेस्ट: 303 पर घोषित हुई भारत की दूसरी पारी, श्रीलंका को मिला 447 का लक्ष्य भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम श्रीलंका, डे-नाइट टेस्ट: जीत से नौ विकेट दूर है भारत, ऐसा रहा दूसरा दिन भारतीय क्रिकेट टीम
    डे-नाइट टेस्ट: भारत ने श्रीलंका को 238 रनों से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम

    एंजेलो मैथ्यूज

    लो-स्कोरिंग मुकाबले में मलिंगा की बदौलत श्रीलंका ने इंग्लैंड को हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2019: बेकार गया पूरन का शतक, श्रीलंका ने रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराया वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    रोहित-राहुल के शतक की बदौलत भारत ने श्रीलंका को हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड रोहित शर्मा
    श्रीलंका ने घोषित की भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज़ के लिए टीम, मैथ्यूज की हुई वापसी भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025