NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / अफ्रीका में टेस्ट सीरीज़ जीतने वाली एशिया की पहली और दुनिया की तीसरी टीम बनी श्रीलंका
    अगली खबर
    अफ्रीका में टेस्ट सीरीज़ जीतने वाली एशिया की पहली और दुनिया की तीसरी टीम बनी श्रीलंका

    अफ्रीका में टेस्ट सीरीज़ जीतने वाली एशिया की पहली और दुनिया की तीसरी टीम बनी श्रीलंका

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    Feb 23, 2019
    04:35 pm

    क्या है खबर?

    दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ के दूसरे टेस्ट में श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही श्रीलंका ने 2-0 से सीरीज़ भी अपने नाम कर ली है।

    बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज़ जीतने वाली श्रीलंका पहली एशियन टीम बन गई है।

    पहले टेस्ट में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली श्रीलंकाई टीम ने दूसरा टेस्ट सिर्फ तीन दिनों में ही अपने नाम कर लिया।

    क्या आप जानते हैं?

    दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज़ जीतने वाली दुनिया की तीसरी टीम बनी श्रीलंका

    2-0 से दक्षिण अफ्रीका को धूल चटाने वाली श्रीलंकाई टीम ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। बता दें कि टेस्ट के इतिहास में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद अफ्रीका में टेस्ट सीरीज़ जीतने वाली श्रीलंका तीसरी टीम बन गई है।

    कीर्तिमान

    विश्वा फर्नांडो के नाम हुआ बेहद खास रिकॉर्ड

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ विश्वा फर्नांडो के नाम बेहद खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

    दरअसल, फर्नांडो टेस्ट क्रिकेट में हाशिम आमला को गोल्डेन डक (पहली बाल पर) आउट करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज़ बन गए हैं।

    आपको बता दें कि 124वें टेस्ट मैच में पहली बार हाशिम आमला गोल्डेन डक पर आउट हुए हैं।

    फर्नांडो ने दूसरे टेस्ट में कुल 4 विकेट अपने नाम किए।

    रिकॉर्ड

    ओशडा फर्नांडो और कुसल मेंडिस ने दिलाई ऐतिहासिक जीत

    चौथी पारी में अफ्रीका से मिले 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही थी और 34 रनों पर उसके दोनों सलामी बल्लेबाज़ पवेलियन लौट चुके थे।

    इसके बाद ओशडा फर्नांडो (नाबाद 75) और कुसल मेंडिस (नाबाद 84) ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 163 रनों की साझेदारी कर श्रीलंका को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

    चौथी पारी में ये श्रीलंका के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

    जानकारी

    गेंदबाज़ों ने किया शानदार प्रदर्शन

    श्रीलंका के गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। धनंजय डी सिल्वा और कसुन रंजीथा ने 5-5 और विश्वा फर्नांडो और सुरंगा लकमल ने 4-4 विकेट लिए। साथ ही कुसल मेंडिस को 'मैन ऑफ द मैच' और कुशल परेरा को 'मैन ऑफ द सीरीज़' का खिताब मिला।

    दूसरा टेस्ट

    पूरे मैच का लेखा-जोखा

    पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 222 रन बनाएं थे। जिसके जवाब में श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 154 रन बनाएं थे।

    पहली पारी में 68 रनों की बढ़त हासिल करने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम दूसरी पारी में ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने 128 रन बनाएं।

    इस तरह दक्षिण अफ्रीका से मिले 197 रनों के लक्ष्य को श्रीलंका ने 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

    पहला टेस्ट

    पहले टेस्ट में कुशल परेरा ने दिलाई थी ऐतिहासिक जीत

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के पहले टेस्ट मैच में भी श्रीलंका ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

    पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका से मिले 304 रनों के लक्ष्य को श्रीलंका ने 9 विकेट खोकर हासिल कर लिया था।

    पहले टेस्ट में कुशल परेरा (नाबाद 153) ने श्रीलंका को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। परेरा ने विश्वा फर्नांडो के साथ मिल कर आखिरी विकेट के लिए रिकॉर्ड 78 रनों की साझेदारी कर, अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    क्रिकेट समाचार

    मुझे विश्वास था कि मैं छक्का मार सकता हूं, इसलिए एक रन नहीं लिया- दिनेश कार्तिक भारतीय क्रिकेट टीम
    जोंटी रोड्स ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया आधुनिक युग का नंबर वन फील्डर सुरेश रैना
    रिकी पोंटिंग की IPL से छुट्टी करवाना चाहते हैं शेन वॉर्न, जानिए क्या है पूरा मामला इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: जानिए चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब में कौन है ज़्यादा मज़बूत इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार, न्यूज़ीलैंड ने 80 रनों से दी मात रोहित शर्मा
    IPL 2019: जानिए चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स में कौन है ज़्यादा मज़बूत इंडियन प्रीमियर लीग
    भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, स्टार्क और मार्श को नहीं मिली जगह भारत की खबरें
    विदर्भ ने लगातार दूसरी बार जीता रणजी ट्रॉफी का खिताब, फाइनल में सौराष्ट्र को दी मात क्रिकेट समाचार

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    पाकिस्तान के खिलाफ डेल स्टेन ने रचा इतिहास, बने अफ्रीका के नंबर वन गेंदबाज़ पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी एल्बी मॉर्कल ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तानी कप्तान सरफराज़ ने दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर को कहा 'अबे काले', लग सकता है बैन पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी जोहान बोथा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास क्रिकेट समाचार

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    करियर के आखिरी पड़ाव पर मलिंगा को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, बने श्रीलंका के कप्तान क्रिकेट समाचार
    टी-20 विश्व कप 2020 में क्वालीफाई करने में नाकाम रहे श्रीलंका और बांग्लादेश क्रिकेट समाचार
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में श्रीलंकाई बल्लेबाज़ के सिर में लगी खतरनाक बाउंसर, हालत गंभीर क्रिकेट समाचार
    श्रीलंका के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, 200 सालों में दूसरी बार बना ये रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025