NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत के खिलाफ मिली हार के बाद श्रीलंका ने पूरे क्रिकेट बोर्ड को कर दिया बर्खास्त
    अगली खबर
    भारत के खिलाफ मिली हार के बाद श्रीलंका ने पूरे क्रिकेट बोर्ड को कर दिया बर्खास्त
    श्रीलंका क्रिकेट टीम इस विश्व कप में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    भारत के खिलाफ मिली हार के बाद श्रीलंका ने पूरे क्रिकेट बोर्ड को कर दिया बर्खास्त

    लेखन आदर्श कुमार
    Nov 06, 2023
    10:29 am

    क्या है खबर?

    विश्व कप 2023 में श्रीलंका क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। उन्होंने 7 में से केवल 2 मैच जीते हैं। उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 302 रन से बड़ी हार का सामना भी करना पड़ा था।

    इस शर्मनाक हार के बाद अब श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने सोमवार को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) को ही बर्खास्त कर दिया है। बोर्ड पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगे थे।

    अर्जुन रणतुंगा नए अंतरिम बोर्ड के अध्यक्ष होंगे।

    बयान

    खेल मंत्री के कार्यालय से आया बयान 

    रणसिंघे के कार्यालय ने एक बयान बयान में कहा, "खेल मंत्री ने श्रीलंका क्रिकेट के लिए एक अंतरिम समिति का गठन किया है। इस 7 सदस्यीय पैनल में एक सेवानिवृत्त सर्वोच्च न्यायालय न्यायाधीश और एक पूर्व बोर्ड अध्यक्ष भी शामिल हैं। यह कदम बोर्ड के दूसरे सबसे बड़े अधिकारी और सचिव मोहन डी सिल्वा के पद छोड़ने के एक दिन बाद लिया गया है।"

    भारत के खिलाफ मिली हार के बाद श्रीलंका के लोगों में काफी गुस्सा था।

    अधिकार

    रणसिंघे ने बोर्ड को बताया देशद्रोही और भ्रष्ट 

    रणसिंघे ने कहा कि SLC के अधिकारियों को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें स्वेच्छा से इस्तीफा दे देना चाहिए।

    उन्होंने बोर्ड पर देशद्रोही और भ्रष्ट होने का आरोप लगाया है। रणसिंघे ने इस पूरे मामले में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के पूर्ण सदस्यों को भी पत्र लिखा है और उन्हें समर्थन करने को कहा है।

    रणसिंघे के अनुसार श्रीलंका ने 1996 के बाद से विश्व कप नहीं जीता है और इसका जिम्मेदार बोर्ड है।

    ICC

    रणसिंघे ने ये बड़े आरोप भी लगाए 

    रणसिंघे ने और आरोप लगाते हुए कहा है कि श्रीलंका क्रिकेट खिलाड़ियों के अनुशासनात्मक मुद्दों, भ्रष्टाचार, वित्तीय कदाचार और मैच फिक्सिंग के आरोपों की शिकायतों से भी घिरा हुआ है।

    बता दें कि रणसिंघे ने अक्टूबर के महीने में 3 सदस्यीय पैनल बनाई थी। जो कथित भ्रष्टाचार की जांच कर रही थी।

    इसके बाद ICC ने उन्हें इस पैनल को वापस लेने पर मजबूर किया था और इसे राजनीतिक हस्तक्षेप माना गया था।

    मुकाबले

    भारत के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में क्या हुआ था?

    वनडे विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका से हुआ था। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 357 रन बनाए थे।

    लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी श्रीलंका 19.4 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 55 रन ही बना सकी।

    श्रीलंका की ओर से एंजोलो मैथ्यूज (12) ने सबसे अधिक रन बनाए थे। भारत की ओर से मोहम्मद शमी (5 विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे थे।

    प्रदर्शन

    एशिया कप फाइनल से टीम का प्रदर्शन रहा है खराब

    श्रीलंका टीम एशिया कप 2023 के फाइनल में भी भारतीय टीम के खिलाफ करारी हार झेल चुकी है।

    उस मुकाबले में पूरी टीम सिर्फ 50 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

    विश्व कप के पहले मुकाबले में गेंदबाजों ने 428 रन खर्च कर दिए थे और टीम को 102 रन से हार मिली थी।

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ टीम 344 रन बनाने के बाद हार गई थी। श्रीलंका को अफगानिस्तान के खिलाफ 7 विकेट से हार मिली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    सुप्रीम कोर्ट में वक्फ अधिनियम पर सुनवाई; CJI बोले- यह संवैधानिकता का मामला, ठोस सबूत लाएं वक्फ बोर्ड
    जेनो एमारा इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  इलेक्ट्रिक वाहन
    महादेव बेटिंग ऐप मामले ने ED ने इजमायट्रिप CEO निशांत पिट्टी के खिलाफ शुरू की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी, गाजा में 48 घंटों में हो सकती है 14,000 बच्चों की मौत इजरायल

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: सदीरा समरविक्रमा ने बनाया इस विश्व कप में अपना तीसरा 50+ स्कोर सदीरा समरविक्रमा
    इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: पथुम निसांका ने विश्व कप 2023 में जड़ा लगातार चौथा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  पथुम निसांका
    श्रीलंका के खिलाफ हार पर जोस बटलर ने जताई निराशा, चयन को लेकर कही ये बात वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: पाकिस्तान 4 पारियों में हुआ ऑलआउट, डेथ ओवर्स में ऐसा रहा प्रदर्शन वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023: क्रिस वोक्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े क्रिस वोक्स
    वनडे विश्व कप 2023: बारिश ने दूसरी बार रोका मुकाबला, DLS नियम से पाकिस्तान आगे न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: क्विंटन डिकॉक भारत के लिए बन सकते हैं बड़ा खतरा, जानिए आंकड़े  क्विंटन डिकॉक
    वनडे विश्व कप 2023: मोहम्मद शमी का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?  मोहम्मद शमी

    क्रिकेट समाचार

    वनडे विश्व कप 2023: अफगानिस्तान ने नीदरलैंड को हराकर मजबूत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्म्मीदें  वनडे विश्व कप 2023
    नीदरलैंड बनाम अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी ने इस विश्व कप में जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: अफगानिस्तान कैसे कर सकता है सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई, जानिए पूरा समीकरण  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023, इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रोचक आंकड़े नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025