Page Loader
एशिया कप से पहले श्रीलंका के लिए बुरी खबर, 2 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए
श्रीलंका के 2 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव (तस्वीर: X/@Avishka28)

एशिया कप से पहले श्रीलंका के लिए बुरी खबर, 2 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए

Aug 25, 2023
02:28 pm

क्या है खबर?

एशिया कप 2023 की मेजबानी इस बार श्रीलंका और पाकिस्तान संयुक्त रूप से कर रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत 30 अगस्त से होगी। एशिया कप के 4 मुकाबले पाकिस्तान में और 9 श्रीलंका में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। टीम के दो खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। श्रीलंकाई पत्रकार दनुष्का अरविंदा के मुताबिक, कुसल परेरा और अविष्का फर्नांडो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

चिंता

श्रीलंका टीम का नहीं हुआ ऐलान

टूर्नामेंट शुरू होने में कुछ ही दिनों का समय बचा है। ऐसे में श्रीलंका खिलाड़ियों का कोरोना संक्रमित पाया जाना चिंता की बात है। टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका ने अब तक अपनी टीम का ऐलान भी नहीं किया है। श्रीलंका अपने पहले मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगी। एशिया कप का यह दूसरा मुकाबला 31 अगस्त को पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रीलंका टीम ने 6 बार (1986, 1997, 2004, 2008, 2014, 2022) एशिया कप का खिताब जीता है।

ट्विटर पोस्ट

अविष्का फर्नांडो कोरोना पॉजिटिव

ट्विटर पोस्ट

कुसल परेरा कोरोना पॉजिटिव