NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशिया कप 2023 के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम घोषित, वनिंदु हसरंगा समेत कई प्रमुख खिलाड़ी बाहर 
    अगली खबर
    एशिया कप 2023 के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम घोषित, वनिंदु हसरंगा समेत कई प्रमुख खिलाड़ी बाहर 
    श्रीलंका क्रिकेट ने 15 सदस्यीय टीम घोषित की है (तस्वीर: X/@ICC)

    एशिया कप 2023 के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम घोषित, वनिंदु हसरंगा समेत कई प्रमुख खिलाड़ी बाहर 

    लेखन मनोज शर्मा
    Aug 29, 2023
    05:33 pm

    क्या है खबर?

    आगामी एशिया कप 2023 के लिए ने 15 सदस्यीय श्रीलंका क्रिकेट टीम मंगलवार को घोषित कर दी।

    श्रीलंका क्रिकेट (SLC) की सीनियर चयन समिति को टीम चयन के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी है। चोट के चलते श्रीलंका के कई प्रमुख गेंदबाज इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

    ऑलराउंडर वनिंदु हसरंगा उन प्रमुख श्रीलंकाई खिलाड़ियों में से हैं जो चोट के कारण आगामी एशिया कप में नहीं खेल पाएंगे।

    आइए टीम के बारे में जानते हैं।

    रिपोर्ट

    हसरंगा समेत ये 4 खिलाड़ी हुए बाहर 

    हसरंगा के अलावा तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा, लाहिरू मदुशंका और लाहिरू कुमारा भी चोटों के कारण टीम से बाहर हो गए हैं।

    चोटिल खिलाड़ियों की जगह बिनुरा फर्नांडो और प्रमोद मदुशन को अंतिम समय में टीम में शामिल किया गया है।

    2 साल के अंतराल के बाद वनडे टीम में वापसी कर रहे कुसल परेरा अभी भी फ्लू से उबर रहे हैं और ठीक होने के बाद वह टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ जुड़ जाएंगे।

    रिपोर्ट

    किस समस्या से जूझ रहे हैं खिलाड़ी? 

    हसरंगा जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान हैं। वह लंका प्रीमियर लीग (LPL) के दौरान चोटिल हुए थे। इसी के चलते वह फाइनल भी नहीं खेल पाए थे।

    मदुशंका को हाल ही में अभ्यास मैच खेलते समय मांसपेशियों में चोट लग गई थी। उनकी चोट को लेकर स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता।

    टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा को हाल ही में LPL के दौरान कंधे में चोट लग गई थी।

    रिपोर्ट

    श्रीलंका ने सबसे बाद में घोषित की टीम, पहला मैच 2 दिन बाद 

    खिलाड़ियों की चोट के चलते बोर्ड को समझ ही नहीं आ रहा था कि वह किस खिलाड़ियों को चुनें और किस को नहीं। यही वजह है कि बोर्ड ने टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक एक दिन पहले टीम घोषित की।

    टूर्नामेंट में भाग लेने वाली अन्य टीमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल काफी पहले अपने-अपने खिलाड़ी घोषित कर चुकी हैं।

    श्रीलंका अपने अभियान की शुरुआत 31 अगस्त के बांग्लादेश के खिलाफ मैच से करेगी, जो पल्लेकेले में खेला जाएगा।

    रिपोर्ट

    श्रीलंका की एशिया कप जीत की संभावना को जोरदार झटका 

    प्रमुख खिलाड़ियों के बाहर होने से श्रीलंका टीम की खिताबी जीत की संभावनाओं को जोरदार झटका लगा है। अब टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी पूरी तरह से युवा खिलाड़ियों के कंधों पर आ गई है।

    श्रीलंका टीम इस प्रकार है: दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल जेनिथ परेरा, कुसल मेंडिस (उपकप्तान), चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, महीश थीक्षाना, डुनिथ वेललागे, मथीशा पथिराना, कासुन राजिथा, दुशान हेमंथा, बिनुरा फर्नांडो और प्रमोद मदुशन।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    श्रीलंका एशिया कप इतिहास की दूसरी सबसे सफल टीम है। इस टीम ने अब तक 5 बार वनडे प्रारूप का खिताब जीता है। सबसे सफल टीम भारत ने 6 बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    एशिया कप क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती
    स्पेस स्टेशन पर रोजाना किन जरुरी स्वास्थ्य जांचों से गुजरते हैं अंतरिक्ष यात्री? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    साल 2023 में जमकर बोल रहा है विराट कोहली का बल्ला, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम पाकिस्तान: दूसरे टेस्ट मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स ग्राउंड में कैसा रहा है दिमुथ करुणारत्ने का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  दिमुथ करुणारत्ने
    दूसरा टेस्ट: कोलंबो में 50 से ज्यादा की औसत से रन बनाते हैं मैथ्यूज, जानिए आंकड़े  एंजेलो मैथ्यूज

    एशिया कप क्रिकेट

    एशिया कप से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका लगना संभव, 4 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर श्रीलंका क्रिकेट टीम
    एशिया कप: शाहिद अफरीदी के नाम है सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी
    न्यूट्रल वेन्यू पर भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए 75 वनडे, जानिए किसका पलड़ा भारी  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत-पाकिस्तान मैच पर बोले बाबर आजम, कहा- पूरी दुनिया को रहता है इसका इंतजार पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम के कोच होंगे वीवीएस लक्ष्मण एशियाई खेल
    वनडे क्रिकेट: साल 2023 में कैसा रहा पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान: वनडे सीरीज में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    एबी डिविलियर्स का खुलासा, बताया क्यों विराट कोहली हैं उनके पसंदीदा टी-20 बल्लेबाजी साझेदार  विराट कोहली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025