NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / न्यूजीलैंड दौरे के लिए श्रीलंका की 17 सदस्यीय टेस्ट टीम घोषित, जानिए अहम जानकारी 
    अगली खबर
    न्यूजीलैंड दौरे के लिए श्रीलंका की 17 सदस्यीय टेस्ट टीम घोषित, जानिए अहम जानकारी 
    श्रीलंका टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर 2 टेस्ट मैच खेलेगी (तस्वीर: ट्विटर/@OfficialSLC)

    न्यूजीलैंड दौरे के लिए श्रीलंका की 17 सदस्यीय टेस्ट टीम घोषित, जानिए अहम जानकारी 

    लेखन मनोज शर्मा
    Feb 24, 2023
    07:18 pm

    क्या है खबर?

    श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है।

    श्रीलंका के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत टेस्ट सीरीज से होगी और इसके लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है।

    दिमुथ करुणारत्ने श्रीलंकाई टीम की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे। श्रीलंका ने दौरे के लिए कुछ बदलाव भी किए हैं।

    लाहिरू कुमारा, चामिका करुणारत्ने, कसुन राजिथा, असिता फर्नांडो, मिलन रत्नायके और विश्व फर्नांडो की टीम में वापसी हुई है।

    रिपोर्ट

    न्यूजीलैंड दौरे के लिए श्रीलंका की टेस्ट टीम 

    श्रीलंका की टेस्ट टीम: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), ओशदा फर्नांडो, कुसाल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, दिनेश चांदीमल, कामिन्दु मेंडिस, निरोशन डिकवेला, निशान मदुष्का, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, चमिका करुणारत्ने, कसुन रजिथा, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, विश्व फर्नांडो और मिलन रत्नायके।

    श्रीलंका के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत क्राइस्टचर्च में 9 से 13 मार्च के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट से होगी। इसके बाद दोनों के बीच 3 वनडे और 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले जाएंगे।

    रिपोर्ट

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका टेस्ट मैचों के आंकड़े 

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और श्रीलंका के बीच अब तक 36 टेस्ट मैच खेले गए हैं।

    कीवी टीम ने इनमें से 16 जीते हैं और 9 मैच श्रीलंका के पक्ष में रहे हैं। इस दौरान 11 मुकाबले ड्रॉ भी रहे।

    न्यूजीलैंड की सरजमीं पर खेले गए 19 टेस्ट मैचों में पलड़ा मेजबान टीम का ही भारी रहा है।

    कीवी टीम ने घर में 11 मैच जीते हैं, वहीं श्रीलंका ने केवल 2 जीते हैं, इस बीच 6 मैच ड्रॉ रहे।

    रिपोर्ट

    WTC अंक तालिका में श्रीलंका की स्थिति 

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के साथ ही श्रीलंका भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल की रेस में बना हुआ है।

    फिलहाल टीम 53.33 अंक प्रतिशत और 64 अंकों के साथ सूची में तीसरे नंबर पर काबिज है।

    वर्तमान चरण में श्रीलंका ने 10 मैच खेले हैं जिनमें से 5 जीते हैं और 4 हारे है, वहीं 1 मैच ड्रॉ रहा है।

    अगर श्रीलंका न्यूजीलैंड को सीरीज में 2-0 से हरा देता है तो उसकी फाइनल की संभावना बढ़ जाएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    दिमुथ करुणारत्ने

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    भारत बनाम श्रीलंका: दसुन शनाका ने लगाया चौथा वनडे अर्धशतक, कठिन समय में आई शानदार पारी भारतीय क्रिकेट टीम
    पहला वनडे: भारत ने श्रीलंका को 67 रनों से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स भारत बनाम श्रीलंका क्रिकेट
    भारत बनाम श्रीलंका: दसुन शनाका ने लगाया दूसरा वनडे शतक, दबाव में खेली आतिशी पारी भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम श्रीलंका: पहले वनडे मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण भारतीय क्रिकेट टीम

    श्रीलंका क्रिकेट

    रेप केस में फंसे श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणाथिलाका को सिडनी कोर्ट से मिली राहत  दनुष्का गुणाथिलाका

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान होंगे एडन मार्करम, जानिए उनके आंकड़े  टी-20 क्रिकेट
    दिनेश कार्तिक ने बताया कैसे सिराज को मिला था कोहली का समर्थन, 2020 से बदला प्रदर्शन  मोहम्मद सिराज
    महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है भारत का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    ICC टूर्नामेंट्स के नॉकआउट में ऑस्ट्रेलिया से 5 में से 4 मैच हारी हैं भारतीय महिलाएं महिला टी-20 विश्व कप

    दिमुथ करुणारत्ने

    विश्व कप में पहली बार खेलने जा रहे इन पांच बल्लेबाज़ों पर रहेंगी सभी की नज़रें क्रिकेट समाचार
    विश्व कप 2019: न्यूज़ीलैंड के सामने श्रीलंका की होगी अग्नि परीक्षा, जानें संभावित टीमें, ड्रीम इलेवन श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तानी मंत्री का आरोप, कहा- BCCI के कहने पर पाकिस्तान नहीं आना चाहते श्रीलंका के खिलाड़ी पाकिस्तान समाचार
    श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज, पहला टेस्ट: कप्तान करुणारत्ने ने लगाया शानदार शतक, ऐसा रहा पहला दिन क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025