NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका ने घोषित की अपनी प्लेइंग इलेवन
    अगली खबर
    न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका ने घोषित की अपनी प्लेइंग इलेवन
    जुलाई 2023 के बाद टेस्ट खेलेंगे रमेश मेंडिस (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका ने घोषित की अपनी प्लेइंग इलेवन

    लेखन अंकित पसबोला
    Sep 17, 2024
    06:14 pm

    क्या है खबर?

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 18 सितंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित की है।

    ऑफ स्पिनर रमेश मेंडिस को टीम में चुना गया है। वह जुलाई 2023 में आखिरी बार टेस्ट में खेले थे।

    उनके साथ-साथ टीम में प्रभात जयसूर्या के रूप में दूसरे स्पिनर पर भी भरोसा जताया गया है।

    आइए श्रीलंकाई टीम पर एक नजर डालते हैं।

    आंकड़े 

    मेंडिस ने श्रीलंका से खेले हैं 14 टेस्ट 

    दाएं हाथ के स्पिनर मेंडिस ने 14 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 30.65 की औसत के साथ 63 विकेट चटकाए हैं। इस बीच वह 5 बार 5 विकेट हॉल भी ले चुके हैं।

    उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर में 87 मैच खेले हैं, जिसमें 30.32 की औसत के साथ 254 सफलताएं हासिल की है।

    वह आखिरी बार टेस्ट में पिछले साल जुलाई में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे।

    टीम 

    पहले टेस्ट के लिए श्रीलंकाई टीम 

    स्पिनरों के अलावा गेंदबाजी आक्रमण में असिथा फर्नांडो और लाहिरू कुमारा के रूप में 2 तेज गेंदबाज शामिल हैं। दिमुथ करुणारत्ने की कप्तानी में ज्यादातर खिलाड़ी वही हैं, जो इंग्लैंड दौरे पर खेलते हुए नजर आए थे।

    पहले टेस्ट के लिए श्रीलंकाई टीम: दिमुथ करुणारत्ने, पथुम निसांका, दिनेश चांदीमल, एंजेलो मैथ्यूज, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कुसल मेंडिस, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो।

    हेड-टू-हेड 

    न्यूजीलैंड का पलड़ा रहा है भारी 

    श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा है।

    अब तक दोनों टीमें कुल 38 टेस्ट में आमने-सामने हुई है, जिसमें से 18 टेस्ट कीवी टीम ने और 9 टेस्ट श्रीलंका ने जीते हैं। इनके अलावा 11 टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं।

    श्रीलंका ने अपने घर पर खेलते हुए 7 टेस्ट में न्यूजीलैंड को हराया है और 5 टेस्ट में शिकस्त झेली है। दोनों देशों के बीच श्रीलंका में खेले गए 5 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।

    WTC 

    WTC में कैसी है दोनों टीमों की स्थिति?

    न्यूजीलैंड ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 में 6 में से 3 टेस्ट जीते हैं और 3 हारे हैं।

    कीवी टीम 50 प्रतिशत अंक के साथ फिलहाल तीसरे स्थान पर है। श्रीलंका ने मौजूदा चक्र में 7 में से 3 टेस्ट जीते हैं और 4 में शिकस्त झेली है।

    श्रीलंकाई टीम 42.86 प्रतिशत अंक के साथ फिलहाल पांचवें पायदान पर बरकरार हैं। इस तालिका में भारतीय टीम शीर्ष पर मौजूद है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    पाकिस्तान ने 5वें टी-20 में न्यूजीलैंड को हराया, 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई सीरीज  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड ने घोषित की अपनी टीम, इन खिलाड़ियों को मिला मौका टी-20 विश्व कप 2024
    कॉलिन मुनरो ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, जानिए उनके शानदार रिकॉर्ड्स  टी-20 क्रिकेट
    टी-20 विश्व कप: न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज  टी-20 विश्व कप 2024

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, टेस्ट सीरीज: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैचों में इन गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: दोनों देशों के बीच टेस्ट में इन बल्लेबाजों ने लगाए हैं सर्वाधिक शतक इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इयान बेल को श्रीलंका का बल्लेबाजी कोच बनाया गया, इंग्लैंड दौरे पर निभाएंगे जिम्मेदारी  इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    माइकल वॉन ने श्रीलंका से हार के बाद की इंग्लैंड टीम की आलोचना, जानिए क्या कहा इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका की जीत के बाद ऐसी रही दोनों कप्तानों की प्रतिक्रिया इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    जो रूट ने श्रीलंका से हार के बाद इस बैंड से की इंग्लैंड टीम की तुलना इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स विराट कोहली

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम बांग्लादेश: टेस्ट सीरीज की टीमें, कार्यक्रम और अन्य सभी अहम बातें  भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    दलीप ट्रॉफी 2024: ईशान किशन ने लगाया अपने प्रथम श्रेणी करियर का 7वां शतक, जानिए आंकड़े ईशान किशन
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम घोषित, इन खिलाड़ियों को मिला मौका  अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025