NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / SRH बनाम PBKS: अभिषेक शर्मा ने जड़ा अपने IPL करियर का पहला शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    SRH बनाम PBKS: अभिषेक शर्मा ने जड़ा अपने IPL करियर का पहला शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स 
    अभिषेक शर्मा छा गए

    SRH बनाम PBKS: अभिषेक शर्मा ने जड़ा अपने IPL करियर का पहला शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 12, 2025
    10:51 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में शतक जड़ा।

    ये उनके IPL करियर का पहला शतक रहा। इस मुकाबले से पहले उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे।

    ये इस संस्करण का तीसरा शतक है। पहला शतक ईशान किशन ने लगाया था। इसके बाद PBKS के प्रियांश आर्य ने शतकीय पारी खेली थी।

    आइए अभिषेक के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    पारी

    ऐसी रही अभिषेक की पारी और साझेदारी 

    SRH को मैच में 246 रन का लक्ष्य मिला था। जवाब में अभिषेक ने पहली गेंद से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और PBKS के सभी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई।

    हालांकि, उन्हें कई जीवनदान भी मिले। यश ठाकुर की गेंद पर शशांक सिंह ने उनका कैच लपक लिया था, लेकिन वो गेंद नो बॉल हो गई।

    पहले विकेट के लिए ट्रेविस हेड के साथ अभिषेक ने 171 रन की साझेदारी निभाई। हेड 66 रन बनाकर आउट हुए।

    इतिहास

    अभिषेक बने IPL में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले भारतीय 

    अभिषेक ने 55 गेंदों का सामना किया और 141 रन बनाए। उनके बल्ले से 14 चौके और 10 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 256.36 की रही।

    अभिषेक IPL के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ा है।

    राहुल ने पंजाब के लिए खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ IPL 2020 में 132* रन बनाए थे।

    अभिषेक SRH के लिए सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बने।

    तीसरा

    IPL इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर 

    अभिषेक ने IPL के इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। उन्होंने क्विंटन डिकॉक का रिकॉर्ड तोड़ा। डिकॉक ने KKR के खिलाफ IPL 2022 में 140* रन की पारी खेली थी।

    अभिषेक के आगे अब सिर्फ ब्रेडन मैकुलम और क्रिस गेल हैं।

    मैकुलम ने IPL 2008 में RCB के खिलाफ 158* रन बनाए थे। वहीं, गेल ने RCB के लिए खेलते हुए IPL 2013 में 175* रन की पारी खेली थी।

    रिकॉर्ड्स

    ये रिकॉर्ड्स भी अभिषेक ने किए अपने नाम 

    रन चेज करते हुए अभिषेक ने IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया है। उन्होंने मार्कस स्टोइनिस का रिकॉर्ड तोड़ा है। स्टोइनिस ने IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 124* रन बनाए थे।

    अभिषेक ने IPL के इतिहास का 5वां सबसे तेज शतक भी लगाया। पहले स्थान पर गेल हैं, जिन्होंने 30 गेंदों में शतक जड़ा था।

    अभिषेक के बल्ले से भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी टी-20 में सबसे बड़ी पारी (135) निकली है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सनराइजर्स हैदराबाद
    अभिषेक शर्मा
    पंजाब किंग्स
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH ने RCB को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH ने RCB को 42 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: फिलिप सॉल्ट ने SRH के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार

    सनराइजर्स हैदराबाद

    SRH बनाम LSG: शार्दुल ठाकुर ने हासिल की 4 सफलताएं, पूरे किए अपने 100 IPL विकेट शार्दुल ठाकुर
    SRH बनाम LSG: निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी, जानिए आंकड़े  मिचेल मार्श
    IPL 2025: LSG ने SRH को हराते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने SRH को दी शिकस्त, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स  IPL 2025

    अभिषेक शर्मा

    राशिद खान पर IPL में ये 5 बल्लेबाज रहे हैं हावी, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: अभिषेक शर्मा का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    SRH बनाम RR: अभिषेक शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 2,500 रन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    SRH बनाम PBKS: अभिषेक शर्मा ने जड़ा IPL 2024 में अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े IPL 2024

    पंजाब किंग्स

    GT बनाम PBKS: श्रेयस अय्यर ने बनाए नाबाद 97 रन, पूरे किए अपने 6,000 टी-20 रन  श्रेयस अय्यर
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने PBKS के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने GT को रोचक मैच में हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: PBKS ने GT को हराकर किया विजयी आगाज, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025: आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर ग्लेन मैक्सवेल पर लगा बड़ा जुर्माना पंजाब किंग्स
    IPL 2025: RCB बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: RCB बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के रोचक आंकड़े  IPL 2025
    IPL के इतिहास में अब तक ये खिलाड़ी हुए हैं 'रिटायर्ड आउट' IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025