NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / SRH बनाम DC: सुपर ओवर में जीती दिल्ली, मैच में बने ये रिकार्ड्स
    अगली खबर
    SRH बनाम DC: सुपर ओवर में जीती दिल्ली, मैच में बने ये रिकार्ड्स

    SRH बनाम DC: सुपर ओवर में जीती दिल्ली, मैच में बने ये रिकार्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 25, 2021
    11:57 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का पहला सुपर ओवर खेला रविवार को खेला गया, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने जीत हासिल की है। सुपर ओवर में SRH ने आठ रनों का लक्ष्य दिया, जिसे DC ने आखिरी गेंद में हासिल किया।

    इससे पहले DC के 159/4 के लक्ष्य का पीछा करते हुए SRH की टीम केन विलियमसन के अर्धशतक (66*) के बावजूद निर्धारित ओवरों में 159 रन ही बना सकी थी।

    मैच में बने रिकार्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    ऐसा रहा था मुकाबला

    टॉस जीतकर पहले खेलते हुए DC की ओर से पृथ्वी शॉ (53) ने इस सीजन का दूसरा अर्धशतक लगाया। इनके अलावा पंत (37) और स्टीव स्मिथ (34*) ने DC को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। दूसरी तरफ सिद्धार्थ कौल ने 31 रन देकर दो विकेट लिए।

    जवाब में केन विलियमसन के अर्धशतक और निचले क्रम में जगदीश सूचित (6 गेंद, 14*रन) की पारी से SRH ने स्कोर बराबर किया। DC की ओर से आवेश खान ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।

    सुपर ओवर

    रोमांचक रहा सुपर ओवर

    सुपर ओवर में SRH की ओर केन विलियमसन और डेविड वॉर्नर बल्लेबाजी के लिए आए। वहीं DC की ओर से अक्षर पटेल ने गेंदबाजी का जिम्मा संभाला। अक्षर की कसी हुई गेंदबाजी के सामने वॉर्नर और विलियमसन सिर्फ सात रन ही बना सके।

    जवाब में ऋषभ पंत और शिखर धवन सुपर ओवर में DC की ओर से बल्लेबाजी के लिए आए। पंत-धवन की जोड़ी ने राशिद खान के सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल किया

    जानकारी

    विलियमसन ने लगाया अर्धशतक

    केन विलियमसन ने अपने IPL करियर का 16वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 51 गेंदों में आठ चौकों की मदद से नाबाद 66 रन बनाए।

    पृथ्वी शॉ

    पृथ्वी शॉ ने लगाया अर्धशतक

    पृथ्वी शॉ ने अपने IPL करियर का आठवां और इस सीजन का दूसरा अर्धशतक 35 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने 39 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 53 रन बनाए।

    अच्छी बल्लेबाजी कर रहे पृथ्वी दुर्भाग्यशाली रहे और 12वें ओवर में 84 के टीम स्कोर पर रन आउट हुए। इससे पहले उन्होंने शिखर धवन (28) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी की थी।

    क्या आप जानते हैं?

    पंत ने IPL 2018 से बनाए हैं 150+ के स्ट्राइक रेट से रन

    IPL 2018 से केवल तीन खिलाड़ियों ने 150+ के स्ट्राइक रेट से 1,000 से अधिक रन बनाने में कामयाबी हासिल की है। इस सूची में एकमात्र भारतीय ऋषभ पंत हैं, जिन्होंने IPL 2018 से 150.37 के स्ट्राइक रेट से 1,639 रन बनाए हैं।

    ऋषभ पंत

    IPL में दिल्ली से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने पंत

    ऋषभ पंत ने 27 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 37 बनाए। उनके अब 73 मैचों में 2,204 रन हो गए हैं। इसके साथ ही वह श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़कर IPL में दिल्ली की टीम से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हो गए हैं।

    वहीं रनों के मामले में पंत ने राहुल द्रविड़ (2,174), सूर्यकुमार यादव (2,178) और श्रेयस अय्यर (2,200) को पीछे छोड़ा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    सनराइजर्स हैदराबाद
    दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2021

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    क्रिकेट समाचार

    IPL: पंजाब किंग्स के खिलाफ कैसा रहा है ऋषभ पंत का प्रदर्शन? ऋषभ पंत
    IPL 2021, CSK बनाम RR: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें चेन्नई सुपरकिंग्स
    CSK बनाम RR: ऐसा रहा है दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन चेन्नई सुपरकिंग्स
    DC बनाम PBKS: टॉस जीतकर दिल्ली ने लिया पहले गेंदबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन पंजाब किंग्स

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2021: सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन खिलाड़ियों को खरीदा, अब ऐसी है पूरी टीम इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: जानिए सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा शेड्यूल, टीम और अन्य महत्वपूर्ण बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021 में ये अहम रिकार्ड्स अपने नाम कर सकते हैं भुवनेवश्वर कुमार इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने खुद को किया सीजन से दूर, जानें कारण इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने 23 वर्षीय ऋषभ पंत को बनाया अपना कप्तान इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL डेब्यू से लेकर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बनने तक, ऐसा है पंत का सफर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: इस सीजन के लिए क्या हैं दिल्ली कैपिटल्स की मजबूती और कमजोरियां? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में ऐसा रहा है पंत और अय्यर का प्रदर्शन, आंकड़ों में जानिए तुलना ​​ इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2021

    MI बनाम SRH: रोमांचक मुकाबले में जीता मुंबई, मैच में बने ये रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार
    DC बनाम PBKS: मयंक-राहुल ने लगाए अर्धशतक, पंजाब ने बनाया बड़ा स्कोर क्रिकेट समाचार
    DC बनाम PBKS: धवन के अर्धशतक की बदौलत दिल्ली ने जीता मैच, बने ये रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: मुथैया मुरलीधरन की चेन्नई में एंजियोप्लास्टी हुई, कुछ दिनों में टीम से जुड़ेंगे- रिपोर्ट क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025