NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रमीज राजा के बयान पर खेल मंत्री अनुराग का पलटवार, कहा- सही समय का करें इंतजार
    अगली खबर
    रमीज राजा के बयान पर खेल मंत्री अनुराग का पलटवार, कहा- सही समय का करें इंतजार
    अनुराग ठाकुर ने रमीज के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी

    रमीज राजा के बयान पर खेल मंत्री अनुराग का पलटवार, कहा- सही समय का करें इंतजार

    लेखन अंकित पसबोला
    Nov 27, 2022
    05:54 pm

    क्या है खबर?

    हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रमीज राजा ने कहा था कि अगर भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं आएगी तो PCB वनडे विश्व कप 2023 में अपनी टीम नहीं भेजेगा।

    इस पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। हालांकि, रमीज के इस बयान के बाद अब भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

    इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    बयान

    कोई भी देश भारत की अनदेखी नहीं कर सकता- अनुराग ठाकुर

    रमीज राजा की विवादित टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर ठाकुर ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भारत का विश्व क्रिकेट में दबदबा है और कोई भी देश भारत को नजरअंदाज नहीं कर सकता है।

    ठाकुर ने ANI से कहा, "सही समय का इंतजार करो। भारत खेल की दुनिया में एक प्रमुख शक्ति है और क्रिकेट में कोई भी देश भारत की अनदेखी नहीं कर सकता है।"

    बयान

    इस मुद्दे पर क्या बोले गंभीर और कनेरिया?

    इस मुद्दे पर भारत के गौतम गंभीर और पाकिस्तान के दानिश कनेरिया ने भी अपनी-अपनी राय दी है।

    गंभीर ने ANI से कहा, "यह BCCI और PCB का फैसला है। दोनों बोर्ड जो भी निर्णय लेंगे, वे एक साथ लेंगे।"

    दूसरी तरफ कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "PCB के पास ICC के किसी टूर्नामेंट का बहिष्कार करने हिम्मत नहीं है। वहीं अगर पाकिस्तान भारत में खेलने नहीं जाता है तो BCCI पर जरा भी फर्क नहीं पड़ेगा।"

    मामला

    क्या है पूरा मामला?

    BCCI सचिव जय शाह ने पिछले महीने कहा था कि एशिया कप 2023 तटस्थ स्थान पर खेला जाएगा। इस पर PCB ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

    वहीं बीते शुक्रवार को रमीज राजा ने उर्दू न्यूज से कहा था, "हमारी स्थिति स्पष्ट है कि अगर वे (भारतीय टीम) आते हैं तो हम विश्व कप में जाएंगे और अगर वे नहीं आते हैं तो उन्हें ऐसा करने दें। उन्हें पाकिस्तान के बिना खेलने दो।"

    जानकारी

    लम्बे अंतराल से पाकिस्तान दौरे पर नहीं गई है भारतीय टीम

    दोनों टीमें आखिरी बार 2013 में किसी वनडे सीरीज में आमने-सामने थी, जो मेहमान पाकिस्तान ने 2-1 से अपने नाम की थी। यह पाकिस्तान का अब तक भारत का आखिरी दौरा था।

    वहीं भारत ने 2006 में द्विपक्षीय वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था। इसके बाद भारतीय टीम 2008 में खेले गए एशिया कप के लिए पाकिस्तान गई थी। 2008 के बाद से भारत ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    अनुराग ठाकुर
    पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    'केसरी वीर' की रिलीज पर सलमान खान ने बढ़ाया सूरज पंचोली का हौसला, लिखा- सूरज चमकेगा  सलमान खान
    टेस्ट क्रिकेट में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे तेज 13,000 रन टेस्ट क्रिकेट
    मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद में कोरोना वायरस के नए मामले दर्ज कोरोना वायरस
    फिल्म 'भूल चूक माफ' रिलीज के कुछ ही घंटों बाद ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में उपलब्ध  राजकुमार राव

    भारतीय क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड बनाम भारत: टी-20 सीरीज में देखने को मिलेंगी खिलाड़ियों की ये आपसी बैटल्स भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: अरुण जेटली स्टेडियम में 5 साल बाद खेला जा सकता है टेस्ट ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम भारत: पहला टी-20 मैच बारिश के कारण रद्द न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश दौरे पर इंडिया-A के लिए खेलते दिखाई दे सकते हैं चेतेश्वर पुजारा और उमेश यादव चेतेश्वर पुजारा

    अनुराग ठाकुर

    भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा का विवादित बयान, कहा- शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी करेंगे बहन-बेटियों का रेप दिल्ली
    भाजपा है असली 'टुकड़े-टुकड़े गैंग', नेताओं के बोल दे रहे गवाही दिल्ली
    ...तो क्या इसलिए भाजपा ने तेज किए हैं शाहीन बाग पर हमले? दिल्ली पुलिस
    सत्ता सुख के लिए लोगों को गोली मारने को तैयार भाजपा नेता, अब आया ये बयान दिल्ली

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    टी-20 विश्व कप: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन टी-20 विश्व कप
    पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका: इफ्तिखार अहमद ने जमाया तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े टी-20 विश्व कप
    पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका: शाबाद खान ने जमाया पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े टी-20 विश्व कप
    टी-20 विश्वकप: पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 33 रनों से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स टी-20 विश्व कप

    क्रिकेट समाचार

    डेविड वार्नर फिर से कर सकते हैं ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी, CA ने लिया फैसला डेविड वार्नर
    इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम घोषित, फवाद-हसन को नहीं मिली जगह पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    निकोलस पूरन ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की वनडे और टी-20 कप्तानी से इस्तीफा दिया निकोलस पूरन
    ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: डेविड वार्नर ने तीसरे वनडे में जमाया शतक, जानिए उनके दमदार आंकड़े डेविड वार्नर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025