NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: दूसरे वनडे में टॉस जीतकर भारत की पहले बल्लेबाजी
    अगली खबर
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: दूसरे वनडे में टॉस जीतकर भारत की पहले बल्लेबाजी
    (तस्वीर- Twitter/@ICC)

    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: दूसरे वनडे में टॉस जीतकर भारत की पहले बल्लेबाजी

    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 21, 2022
    01:39 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ पहले वनडे में शिकस्त मिली थी।

    अब केएल राहुल की कप्तानी में भारत और तेम्बा बावुमा की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे में आमने-सामने हैं।

    बोलैंड पार्क में शुरू हो रहे दूसरे वनडे में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच के लिए भारतीय टीम बिना बदलाव के उतरी है।

    इस मैच की प्लेइंग इलेवन और अन्य जानकारी पर नजर डालते हैं।

    टीमें

    ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    भारतीय टीम: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल।

    दक्षिण अफ्रीका की टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), जानेमन मलान, एडेन मार्करम, रस्सी वैन डेर डूसन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवेओ, सिसांडा मगला, केशव महाराज, तबरेज शम्सी और लुंगी एनगिडी।

    आमने-सामने

    घर पर दक्षिण अफ्रीका का रहा है दबदबा

    अब तक भारत ने दक्षिण अफ्रीका में मेजबान टीम के खिलाफ 35 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 23 में प्रोटियाज टीम जीती है। वहीं 10 मैचों में भारत जीतने में सफल रहा है। इसके अलावा दो मैचों के परिणाम नहीं निकल सके हैं।

    भारत ने दक्षिण अफ्रीका में अपने पिछले दौरे में 5-1 से वनडे सीरीज जीती थी। इससे पहले भारत को प्रोटियाज धरती पर चार वनडे सीरीज में शिकस्त मिली है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई किसी एक वनडे सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली (558) हैं। उनके बाद इस सूची में एबी डिविलियर्स हैं, जिन्होंने 2015 में 358 रन बनाए थे।

    रिकार्ड्स

    मैच में बन सकते हैं ये रिकार्ड्स

    युजवेंद्र चहल ने 57 मैचों में 27.48 की औसत से कुल 97 विकेट लिए हैं। वह तीन विकेट हासिल करके वनडे क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले 23वें भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे।

    विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका में 18 मैचों में 928 रन बनाए हैं। वह दक्षिण अफ्रीकी जमीं पर 1,000 रन पूरे कर सकते हैं।

    राहुल (1,521) रनों के मामले में इरफान पठान (1,544) से आगे निकल सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH ने RCB को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH ने RCB को 42 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: फिलिप सॉल्ट ने SRH के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2022: KKR ने पूर्व भारतीय कोच भरत अरुण को बनाया अपना गेंदबाजी कोच कोलकाता नाइट राइडर्स
    दक्षिण अफ्रीका में भारत की टेस्ट सीरीज हार से क्या निष्कर्ष निकले? भारतीय क्रिकेट टीम
    मिलिए अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप की भारतीय टीम से अंडर-19 विश्व कप
    2023 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएंगे इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया, ग्रीम स्मिथ ने किया खुलासा इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    दूसरा टेस्ट: राहुल के अर्धशतक के बावजूद भारत की पहली पारी 202 रनों पर सिमटी क्रिकेट समाचार
    दूसरा टेस्ट: पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका ने खोया एक विकेट, ऐसा रहा पहला दिन क्रिकेट समाचार
    दूसरा टेस्ट: पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका ने हासिल की बढ़त, शार्दुल ने झटके सात विकेट क्रिकेट समाचार
    दूसरा टेस्ट: दूसरी पारी में भारत ने गंवाए दो विकेट, ऐसा रहा दूसरा दिन क्रिकेट समाचार

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: पहले से लगी चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हुए नोर्खिया टेस्ट क्रिकेट
    दक्षिण अफ्रीका में खेले गए भारत के यादगार टेस्ट पर एक नजर क्रिकेट समाचार
    दक्षिण अफ्रीका के पिछले 5 दौरों पर टेस्ट सीरीज में कैसा रहा है भारत का प्रदर्शन? विराट कोहली
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: घरेलू टेस्ट में कैसा रहा है रबाडा का प्रदर्शन? क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट

    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: रोहित अनफिट रहे तो वनडे में केएल राहुल करेंगे कप्तानी- रिपोर्ट क्रिकेट समाचार
    सेंचुरियन टेस्ट: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने पहली पारी में बनाए 327 रन क्रिकेट समाचार
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, पहला टेस्ट: शमी ने झटके पांच विकेट, ऐसा रहा तीसरा दिन क्रिकेट समाचार
    सेंचुरियन टेस्ट: भारत ने दूसरी पारी में बनाए 174 रन, 305 रनों का लक्ष्य दिया क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025