Page Loader
दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: नंद्रे बर्गर ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े
नंद्रे बर्गर ने चटकाए 3 विकेट (तस्वीर: एक्स/@ProteasMenCSA)

दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: नंद्रे बर्गर ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े

Jan 03, 2024
07:51 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर नंद्रे बर्गर ने शानदार गेंदबाजी की। अपने करियर का दूसरा ही टेस्ट मुकाबला खेल रहे बर्गर ने 5.20 की इकॉनमी से 8 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (39), शुभमन गिल (36) और श्रेयस अय्यर (0) को अपना शिकार बनाया। यह टेस्ट पारी में उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।

प्रदर्शन

भारत को मिली 98 रनों की बढ़त

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम 55 रन पर सिमट गई। काइल वेरिन ने सबसे ज्यादा 15 और डेविड बेडिंगम ने 12 रन बनाए। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट चटकाए। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार को 2-2 सफलताएं मिलीं। जवाब में भारत ने विराट कोहली के 46 रन की बदौलत पहली पारी में 153 रन बनाए और 98 रन की बढ़त हासिल की।

प्रदर्शन

पहले टेस्ट से किया था डेब्यू

बर्गर ने सीरीज के पहले मुकाबले से अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने इस मैच पहली पारी में 15.4 ओवर गेंदबाजी की थी और 50 रन देकर 3 विकेट झटके थे। इसी मैच की दूसरी पारी में उन्होंने 3.30 की इकॉनमी से 10 ओवर में 33 रन देकर 4 सफलताएं प्राप्त की थीं। उन्होंने टेस्ट की अलावा 3 वनडे में 5.22 की इकॉनमी से 5 विकेट और 1 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 39 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया है।