Page Loader
रजत पाटीदार भारत की ओर से वनडे डेब्यू करने वाले 256वें क्रिकेटर बने, जानिए उनके आंकड़े
रजत पाटीदार ने किया अपने वनडे करियर का आगाज (तस्वीर: एक्स/@RCBTweets)

रजत पाटीदार भारत की ओर से वनडे डेब्यू करने वाले 256वें क्रिकेटर बने, जानिए उनके आंकड़े

Dec 21, 2023
04:18 pm

क्या है खबर?

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ आखिरी वनडे में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से रजत पाटीदार ने वनडे डेब्यू किया। वह भारत की ओर से वनडे में डेब्यू करने वाले 256वें खिलाड़ी बने। इससे पहले इसी सीरीज में रिंकू सिंह ने भी अपने वनडे करियर का आगाज किया था। मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले पाटीदार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का हिस्सा हैं। आइए उनके प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

प्रदर्शन

लिस्ट-A में कैसा रहा है पाटीदार का प्रदर्शन?

पाटीदार ने विजय हजारे ट्रॉफी 2015 में बड़ौदा के खिलाफ मैच के जरिए अपने लिस्ट-A क्रिकेट करियर का आगाज किया था। अपने पहले मैच में उन्होंने 40 गेंदों में 53 रन की पारी खेली थी। उन्होंने अब तक 57 लिस्ट-A मैचों में 36.35 की औसत 98.49 की स्ट्राइक रेट से 1,963 रन बना लिए हैं। इस बीच उन्होंने 158 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 3 शतक और 12 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं।

प्रदर्शन

IPL में पाटीदार के आंकड़े 

IPL 2022 में पाटीदार ने RCB के लिए खेलते हुए एलिमिनेटर मुकाबले में शतक लगाकर सुर्खियां बटोरी थीं। वह IPL प्ले-ऑफ में शतक लगाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बने थे। उन्होंने IPL में अब तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 40.40 की औसत और 144.29 की स्ट्राइक रेट से 404 रन बनाए हैं। अपने टी-20 करियर में अब तक उन्होंने 37.27 की औसत और 148.55 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,640 रन अपने नाम किए हैं।

ट्विटर पोस्ट

भारत की प्लेइंग इलेवन