दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: स्कॉट बोलैंड ने टेस्ट क्रिकेट में तीसरी बार लिया 5 विकेट हॉल
क्या है खबर?
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हॉल अपने नाम किया। ये उनके टेस्ट करियर का तीसरा 5 विकेट हॉल साबित हुआ। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस खिलाड़ी ने पहली बार 5 विकेट हॉल लिया है। इससे पहले वह भारत और इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा कर चुके हैं। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
गेंदबाजी
ऐसी रही बोलैंड की गेंदबाजी
बारिश के कारण पहले 2 दिन ज्यादा खेल नहीं हो सका था।
बोलैंड ने तीसरे दिन के दूसरे सत्र में 5 विकेट लेने का कारनामा किया। उन्होंने एडेन मार्करम (11), मार्क्स एकरमैन (6), डेविड बेडिंगहम (0), रेयान रिकेल्टन (31) और मार्को यानसन (85) को पवेलियन भेजा।
बोलैंड सीरीज के पहले टेस्ट में नहीं खेले थे। उन्होंने विदेशी धरती पर पहली बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है।
इससे पहले उनके दोनों 5 विकेट हॉल ऑस्ट्रेलिया में आए थे।
उपलब्धि
बोलैंड ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि
37 साल और 190 दिन की उम्र में बोलैंड टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बन गए हैं।
उनसे आगे सिर्फ कंगारू टीम के पूर्व तेज गेंदबाज फ्रैंक लेवर हैं, जिन्होंने 39 साल और 231 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।
लेवर ने साल 1909 में मैनचेस्टर में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट मैच में 31 रन देकर 8 विकेट लिए थे।
आंकड़े
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐसे हैं बोलैंड के आंकड़े
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बोलैंड ने अपना पहला टेस्ट साल 2022 में खेला था।
अब तक इस खिलाड़ी ने 3 टेस्ट खेले हैं और इसकी 5 पारियों में 15 से ज्यादा की औसत से 12 विकेट लेने में सफल रहे हैं।
अपने टेस्ट करियर में बोलैंड ने सबसे ज्यादा विकेट इंग्लैंड के खिलाफ चटकाए हैं।
उन्होंने 10 मैचों की 20 पारियों में 22.55 की औसत से 40 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/45 का रहा है।
करियर
बोलैंड के टेस्ट करियर पर एक नजर
बोलैंड ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।
अब तक इस खिलाड़ी ने 20 मुकाबले खेले हैं और इसकी 38 पारियों में लगभग 19 की औसत से 87 विकेट लेने में सफल रहे हैं।
उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 3 बार 5 विकेट हॉल लिया है। साल 2026 में बोलैंड ने सिर्फ 2 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 3 पारियों में लगभग 21 की औसत से 9 विकेट अपने नाम किए हैं।