Loading...
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: 33 गेंदें खेलकर खाता नहीं खोल सके निक मैडिनसन, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
निक मैडिनसन खाता भी नहीं खोल पाए (फाइल तस्वीर)

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: 33 गेंदें खेलकर खाता नहीं खोल सके निक मैडिनसन, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

Oct 09, 2026
03:25 pm

क्या है खबर?

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच डरबन में खेले जा रहे पहले टेस्ट में सलामी बल्लेबाज निक मैडिनसन की वापसी बेहद निराशाजनक रही। ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी ने 33 गेंदों का सामना किया, लेकिन अपना खाता भी नहीं खोल सके। साल 2016 के बाद इस प्रारूप में वापसी कर रहे मैडिनसन बिना रन बनाए आउट हो गए। इस सलामी बल्लेबाज को मार्को यानसन ने बोल्ड किया। इसी के साथ उन्होने कई शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किए।

रिकॉर्ड

मैडिनसन के नाम आया ये अनचाहा रिकॉर्ड

मैडिनसन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में तीसरे ऐसे सलामी बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने बिना खाता खोले 33 या उससे ज्यादा गेंदों का सामना किया।

वहीं, 21वीं सदी में टेस्ट क्रिकेट में कोई भी सलामी बल्लेबाज शून्य पर आउट होने से पहले इतनी गेंदें नहीं खेल सका है।

मैडिनसन, ट्रेविस हेड के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे थे। कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी, लेकिन टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही।

वापसी

कैंसर से उबरने के बाद की टेस्ट टीम में वापसी 

मैडिनसन को चोटिल कैमरून ग्रीन की जगह ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है।

उन्होंने कैंसर से उबरने के बाद टेस्ट टीम में वापसी की है। मैडिनसन ने इससे पहले 2016-17 के घरेलू सत्र में टेस्ट मैच खेले थे।

उस दौरान वह 3 मुकाबलों में सिर्फ 27 रन बना सके थे। उन्होने सिर्फ 6.75 की औसत से बल्लेबाजी की थी। मैडिनसन ऑस्ट्रेलिया के लिए 6 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले भी खेल चुके हैं।

ADVERTISEMENT

सवाल

मैडिनसन के चयन पर भड़के मैथ्यू हेडन

मैडिनसन को टीम में शामिल करने का फैसला पहले ही सवालों के घेरे में आ गया था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने चयनकर्ताओं के इस फैसले पर सवाल उठाए थे।

उन्होंने आपत्ति जताई कि ऐसे बल्लेबाज को टीम में वापस क्यों बुलाया गया, जिसने 2025 की शुरुआत के बाद से प्रथम श्रेणी क्रिकेट नहीं खेला है।

उन्होंने चयन समिति की कड़ी आलोचना की और टीम में चुने जा रहे खिलाड़ियों के स्तर पर सवाल उठाए।

ADVERTISEMENT

तैयार

प्रथम श्रेणी क्रिकेट का अपमान कर रहे चयनकर्ता- हेडन 

हेडन ने चयनकर्ताओं पर निशाना साधते हुए कहा था कि 35 की औसत से रन बनाने वाले बल्लेबाज से टेस्ट क्रिकेट में 55 की औसत की उम्मीद करना महज सपना है।

उन्होंने चयन प्रक्रिया को लेकर तीखी नाराजगी जताई और कहा कि इस तरह के फैसलों से प्रथम श्रेणी क्रिकेट का अपमान हो रहा है।

हेडन के मुताबिक, चयनकर्ताओं को 45 या उससे अधिक की औसत वाले खिलाड़ियों को चुनना चाहिए, लेकिन ऐसे खिलाड़ी खेलने को तैयार नहीं हैं।

ADVERTISEMENT