Loading...
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: मैट रेनशॉ ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया, जानिए आंकड़े 
मैट रेनशॉ ने लगाया शतक (तस्वीर: एक्स/@ICC)

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: मैट रेनशॉ ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया, जानिए आंकड़े 

Oct 10, 2026
03:08 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले डरबन टेस्ट में शतक लगाया। यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा और प्रोटियाज टीम के खिलाफ पहला ही टेस्ट शतक साबित हुआ। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने कप्तान पैट कमिंस के साथ मिलकर 86 रन की उपयोगी साझेदारी की। उन्होंने एक छोर से निरंतर रन बटोरते हुए टीम को संकट से उबारा। आइए उनकी पारी पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

संघर्षपूर्ण रही रेनशॉ की पारी 

ऑस्ट्रेलिया ने जब 84 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खोया, तब रेनशॉ क्रीज पर आए।

उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों का डटकर सामना किया और 117 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

उन्होंने विपक्षी टीम के गेंदबाजों को अपने विकेट के लिए तरसा दिया।

उन्होंने दूसरे दिन के पहले सत्र के दौरान अपनी पारी को शतक में तब्दील किया।

उन्होंने टीम का स्कोर 250 रन के पार पहुंचाया।

करियर 

ऐसा है रेनशॉ का टेस्ट करियर 

रेनशॉ ने 2016 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी।

उन्होंने अब तक 16 टेस्ट खेले हैं और इसकी 26 पारियों में 750 से अधिक रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं।

अपने प्रथम श्रेणी करियर में उन्होंने 8,200 से अधिक रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 200* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 27 शतक और 24 अर्धशतक लगाए हैं।

ADVERTISEMENT

रिकॉर्ड्स 

रेनशॉ ने 9 साल बाद टेस्ट में लगाया अपना दूसरा शतक 

क्रिकबज के मुताबिक, यह रेनशॉ का 9 साल बाद टेस्ट में पहला शतक है।

इससे पहले उन्होंने जनवरी 2017 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ सिडनी टेस्ट में 184 रन की पारी खेली थी।

रेनशॉ का डरबन का शतक, अब 2014 के बाद दक्षिण अफ्रीका की धरती पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का पहला शतक है।

इसके अलावा 2009 के बाद किंग्समीड डरबन में किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का पहला शतक भी है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

डरबन में शतक लगाने वाले 10वें ऑस्ट्रेलियाई बने रेनशॉ

रेनशॉ डरबन के किंग्समीड में टेस्ट शतक बनाने वाले सिर्फ 10वें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह कारनामा करने वाले आखिरी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी फिल ह्यूज थे, जिन्होंने मार्च 2009 में 160 रन बनाए थे।

ADVERTISEMENT