Page Loader
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: जोश इंगलिस ने लगाया वनडे करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 292 रन (तस्वीर: X/@ICC)

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: जोश इंगलिस ने लगाया वनडे करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Sep 09, 2023
08:39 pm

क्या है खबर?

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज जोश इंगलिस ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 37 गेंदों पर 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 50 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 135.14 की रही। कगिसो रबाडा ने उन्हें रासी वैन डर डुसेन के हाथों कैच आउट कराया। यह जोश के वनडे करियर का पहला अर्धशतक है। उन्होंने इस प्रारूप में कोई शतक नहीं लगाया है।

प्रदर्शन

पहले वनडे में बनाया था 1 रन

जोश के अलावा ट्रैविस हेड ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 36 गेंदों पर 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 64 रन की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (106 रन) और मार्नस लाबुशेन (124 रन) ने शतक जड़ा। सीरीज के पहले वनडे में जोश का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। उन्होंने 5 गेंदों का सामना किया था और मात्र 1 रन बनाया था। रबाडा ने तब उन्हें बोल्ड किया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहला वनडे 3 विकेट से जीता था।

प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जोश का प्रदर्शन

जोश ने 24 जून, 2022 को श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। इस मुकाबले में उन्होंने 5 रन बनाए थे। जोश ने अपने करियर में अब तक 5 वनडे में 18.40 की औसत और 96.84 की स्ट्राइक रेट से 92 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 26.5 की औसत और 144.02 की स्ट्राइक रेट से 265 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 48 रन है।