NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / दक्षिण अफ्रीका टी-20 लीग: 10 जनवरी से होगा आगाज, 33 करोड़ रुपये होगी इनामी राशि
    खेलकूद

    दक्षिण अफ्रीका टी-20 लीग: 10 जनवरी से होगा आगाज, 33 करोड़ रुपये होगी इनामी राशि

    दक्षिण अफ्रीका टी-20 लीग: 10 जनवरी से होगा आगाज, 33 करोड़ रुपये होगी इनामी राशि
    लेखन आदर्श कुमार
    Dec 21, 2022, 03:06 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दक्षिण अफ्रीका टी-20 लीग: 10 जनवरी से होगा आगाज, 33 करोड़ रुपये होगी इनामी राशि
    ग्रीम स्मिथ दक्षिण अफ्रीका लीग के चेयरमैन हैं (तस्वीर: ट्विटर/@Rajasthan Royals)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर दक्षिण अफ्रीका टी-20 लीग का आगाज 10 जनवरी से होने वाला है। इसके लिए वहां की गवर्निंग काउंसिल ने मंगलवार को इनामी राशि का भी ऐलान कर दिया गया है। इसके तहत पहले सीजन में कुल 40 लाख डॉलर (करीब 33.11 करोड़ रुपये) की इनामी राशि दी जाएगी। ऐसे में यह दक्षिण अफ्रीका में फ्रेंचाइजी क्रिकेट इतिहास की सबसे महंगी लीग होगी। आइए इस टी-20 लीग के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    CSA ने किया इनामी राशि का ऐलान

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड (CSA) ने टी-20 लीग के लिए इनामी राशि का ऐलान करते हुए कहा कि इस लीग में सात करोड़ रैंड यानी 40 लाख अमेरिकी डॉलर (तकरीबन 33.11 करोड़ रुपये) इनामी राशि होगी। यह दक्षिण अफ्रीका में फ्रेंचाइजी क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी इनामी राशि वाली लीग होगी। इस लीग का आगाज 10 जनवरी से होगा और इसका फाइनल मुकाबला 11 फरवरी को खेला जाएगा। इसी पूरी तैयारी कर ली गई है।

    लीग के कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने क्या दिया बयान?

    लीग के कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने लीग को लेकर कहा, "हमने दक्षिण अफ्रीका टी-20 लीग के पहले सीजन में अच्छे पुरस्कार रखने के लिए बहुत मेहनत की है। यह पूरे अफ्रीका क्रिकेट को बदल कर रख देगा।" उन्होंने आगे कहा, "यह लीग दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के लिए वही करेगा, जो भारतीय क्रिकेट के लिए IPL ने किया है। इससे आने वाले सालों में 25 से 35 ऐसे खिलाड़ी आएंगे, जो चयनकर्ताओं के लिए काम मुश्किल करेंगे।"

    दक्षिण अफ्रीका टी-20 लीग में हिस्सा लेंगी ये टीमें

    दक्षिण अफ्रीका टी-20 लीग (SA T-20) में IPL की छह फ्रेंचाइजियों ने टीमें खरीदी हैं। इसके लिए नीलामी की प्रक्रिया 19 सितंबर को केप टाउन में आयोजित हुई थी। इस लीग में हिस्सा लेने वाली टीमें MI केप टाउन (रिलायंस), प्रिटोरिया कैपिटल्स (JSW), पार्ल रॉयल्स (रॉयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप), डरबन सुपर जायंट्स (आरपीजी-संजीव गोयनका), जोबर्ग सुपर किंग्स (इंडिया सीमेंट्स) और सनराइजर्स ईस्टर्न केप (सन ग्रुप) हैं।

    ट्रिस्टन स्टब्स हैं सबसे महंगे खिलाड़ी

    इस लीग में युवा ट्रिस्टन स्टब्स सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। उन्हें सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने लगभग 4.13 करोड़ रुपये की बड़ी राशि में खरीदा था। उनके पीछे MI केप टाउन और जोबर्ग सुपर किंग्स ने भी देर तक बोली लगाई थी, लेकिन आखिरकार ईस्टर्न केप ने भारी धनराशि चुकाकर सफलता हासिल की। स्टब्स IPL में मुंबई इंडियंस टीम का भी हिस्सा हैं। वह CSA टी-20 चैलेंज 2021-22 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे।

    IPL में क्या रहती है इनामी राशि?

    IPL ने 2022 में हुए अपने 15वें सीजन में विजेता टीम को 20 करोड़ रुपये दिए थे। इसी तरह उपविजेता को 13 करोड़ रुपये मिले थे और तीसरे स्थान पर आई टीम को सात करोड़ रुपए और चौथे स्थान पर आने वाली टीम को छह करोड़ रुपए दिए गए थे। IPL की इनामी राशि को पूरा मिला दें तो 46.5 करोड़ रुपये बनती है, जो दक्षिण अफ्रीका लीग के 33.5 करोड़ रुपए से 13 करोड़ रुपये ज्यादा है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    मुंबई इंडियंस
    दक्षिण अफ्रीका
    टी-20 क्रिकेट
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    खलील अहमद ने पूरे किए IPL में अपने 50 विकेट, हासिल की ये उपलब्धि खलील अहमद
    IPL 2023: LSG ने DC को दिया 194 रन का लक्ष्य, मेयर्स-पूरन का उम्दा प्रदर्शन   इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: रोहित शर्मा खेल पाएंगे सीजन का पहला मैच? हेड कोच ने दिया बड़ा अपडेट रोहित शर्मा
    IPL 2023: काइल मेयर्स ने डेब्यू IPL मैच में लगाया शानदार अर्धशतक, हासिल की ये उपलब्धि काइल मेयर्स

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: RCB बनाम MI मुकाबले की टिकट के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे फैंस IPL 2023
    IPL 2023 में बड़े बदलाव, बुमराह की जगह संदीप और पंत की जगह अभिषेक को मौका इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: मुंबई इंडियंस के ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं धमाकेदार प्रदर्शन  IPL 2023

    दक्षिण अफ्रीका

    दक्षिण अफ्रीका में मालबर्ग वायरस से 12 लोगों की मौत, जानें वायरस से जुड़ी सभी बातें मारबर्ग वायरस
    दक्षिण अफ्रीका से भारत लाए गए 12 और चीते, पिछले साल आए थे आठ चीते  नामीबिया
    दक्षिण अफ्रीका से अगले हफ्ते भारत आएंगे 12 चीते, तैयारियों जोरों पर नामीबिया
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: जोस बटलर ने लगाया करियर का 24वां वनडे अर्धशतक जोस बटलर

    टी-20 क्रिकेट

    IPL 2023: पंजाब ने डकवर्थ लुईस नियम से कोलकाता को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2023
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: पहले टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2023: राजीव गांधी स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करना होता है आसान, जानिए रोचक आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: आईएस बिंद्रा स्टेडियम कर चुका है 55 IPL मैचों की मेजबानी, जानिए रोचक आंकड़े  आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड: टेंबा बावुमा ने खेली 90 रनों की शानदार पारी नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    दूसरा वनडे: दक्षिण अफ्रीका ने नीदरलैंड को 8 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड: तबरेज शम्सी ने चटकाए 3 विकेट, जानिए आंकड़े  नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    वेस्टइंडीज के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का घर में शर्मनाक रिकॉर्ड रहा बरकरार, जानिए दिलचस्प आंकड़े  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023