Loading...
दक्षिण अफ्रीका के चैड लेकॉक ने टी-20 में रचा इतिहास, एक ओवर में लिए 5 विकेट
दक्षिण अफ्रीका के चैड लेकॉक ने की अविश्वसनीय गेंदबाजी (तस्वीर: एक्स/@WicketReport)

दक्षिण अफ्रीका के चैड लेकॉक ने टी-20 में रचा इतिहास, एक ओवर में लिए 5 विकेट

Oct 14, 2026
05:28 pm

क्या है खबर?

दक्षिण अफ्रीका के टी-20 टूर्नामेंट CSA प्रो-20 कप 2026-27 में गेंदबाजी में ऐतिहासिक प्रदर्शन देखने को मिला। दरअसल, तेज गेंदबाज चैड लेकॉक ने क्वाजुलु-नटाल इनलैंड की ओर से खेलते हुए टाइटंस के खिलाफ मैच में एक ओवर में 5 विकेट लेने का कारनामा किया। यह किसी दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज का टी-20 क्रिकेट में एक ओवर में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इस बीच उन्होंने हैट्रिक भी ली। आइए उनकी गेंदबाजी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

प्रदर्शन 

ऐसा रहा लेकॉक का प्रदर्शन 

लेकॉक ने टाइटंस की पारी के 19वें ओवर में यह कारनामा किया।

वह दक्षिण अफ्रीकी टी-20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने।

उन्होंने लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट भी लिए, जो दक्षिण अफ्रीकी टी-20 में एक और रिकॉर्ड है। अपने इस अविश्वसनीय ओवर में उन्होंने सिर्फ 2 रन खर्च किये थे।

इस तेज गेंदबाज ने अपने 4 ओवर में 26 रन देकर 6 विकेट लिए।

प्रदर्शन 

इस सूची में शामिल हुए लेकॉक

क्रिकबज के मुताबिक, लेकॉक अब टी-20 क्रिकेट में एक ओवर में 5 विकेट लेने वाले 5वें गेंदबाज बने हैं।

इस सूची में बांग्लादेश के अल-अमीन हुसैन, भारत के अभिमन्यु मिथुन और इंडोनेशिया के गेदे प्रियंदाना शामिल हैं।

इनमें से प्रियंदाना ही एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में यह उपलब्धि हासिल की है।

उन्होंने यह ऐतिहासिक कारनामा 2025 में बाली में कंबोडिया क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टी-20 मैच के दौरान किया था।

ADVERTISEMENT