NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / अब ये है सौरव गांगुली की टीम, जो संभालेगी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की कमान
    अगली खबर
    अब ये है सौरव गांगुली की टीम, जो संभालेगी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की कमान

    अब ये है सौरव गांगुली की टीम, जो संभालेगी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की कमान

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    Oct 15, 2019
    07:54 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का नया अध्यक्ष चुना गया है।

    सौरव को इस पद पर चुने जाने की खबर रविवार रात को ही पक्की हो गई थी, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा पूर्व IPL चेयरमैन राजीव शुक्ला ने सोमवार को की।

    इसके बाद गांगुली ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए अपनी नई टीम का जानकारी दी।

    आइये जानते हैं कि कौन-कौन से दिग्गज अब BCCI की कमान संभालेंगे।

    अध्यक्ष

    सौरव गांगुली होंगे BCCI के नए अध्यक्ष

    अपनी कप्तानी से भारतीय क्रिकेट टीम को विश्वस्तर पर एक अलग पहचान दिलाने वाले सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट की कमान सौंपी गई है।

    गांगुली को ऐसे में समय में BCCI का अध्यक्ष बनाया गया है, जब उसकी क्षवि काफी खराब है, लेकिन अगर हम 20 साल पहले जाएं, तो पता चलेगा कि गांगुली को भारतीय टीम का कप्तान भी उस समय बनाया गया था, जब टीम पर मैच फिक्सिंग विवाद से उबर रही थी।

    उपाध्यक्ष

    उत्तराखंड के महिम वर्मा होंगे BCCI के नए उपाध्यक्ष

    क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (CAU) के सचिव महिम वर्मा अब BCCI में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के साथ एक नई पारी शुरू करते नज़र आएंगे।

    महिम वर्मा का निर्विरोध उपाध्यक्ष बनना तय हो गया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा 23 अक्तूबर को होनी है।

    महिम वर्मा ने सोमवार को मुंबई में उपाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन किया। वहीं तय समय सीमा तक किसी भी अन्य व्यक्ति ने इस पद के लिए नामांकन नहीं किया था।

    कोषाध्यक्ष

    अरुण सिंह धूमल होंगे BCCI के नए कोषाध्यक्ष

    सौरव गांगुली की इस नई टीम में पूर्व प्रशासकों के कई रिश्तेदारों के नाम हैं। गौरतलब है कि BCCI के पूर्व अध्यक्ष और वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण सिंह धूमल BCCI के कोषाध्यक्ष बनेंगे।

    इससे पहले अरुण सिंह धूमल हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। बता दें कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर अरुण सिंह का चयन निर्विरोध हुआ था।

    वहीं BCCI में भी अरुण की जगह किसी ने भी नामांकन नहीं किया।

    सचिव और संयुक्त सचिव

    जय शाह होंगे BCCI सचिव और जयदेव शाह होंगे संयुक्त सचिव

    गौरतलब है कि केंद्रीय गृहमंत्री और गुजरात क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह BCCI के अगले सचिव बनने जा रहे हैं। जय शाह गुजरात क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव और उनके पिता गुजरात क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं।

    वहीं, जयदेव शाह BCCI के अगले संयुक्त सचिव होंगे। जयदेव शाह पूर्व क्रिकेटर हैं और साथ ही BCCI के पूर्व सचिव निरंजन शाह के बेटे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    BCCI
    क्रिकेट समाचार
    सौरव गांगुली

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    BCCI

    मांकड़ आउट विवाद पर BCCI का बयान, 'अश्विन को खेल की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए थी' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: 12 मई को हैदराबाद में खेला जाएगा फाइनल, जानें नॉकआउट मैचों की तारीख कोलकाता नाइट राइडर्स
    भारतीय विश्व कप टीम के 15 खिलाड़ियों की कैसी है मौजूदा फॉर्म, जानें IPL के आंकड़े विराट कोहली
    विश्व कप 2019: चोटिल केदार जाधव की जगह यें खिलाड़ी हो सकते हैं अच्छे विकल्प क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम साउथ अफ्रीका: पहले टेस्ट से भारत को सीखने चाहिए ये सबक मोहम्मद शमी
    IPL 2020: डेविड हसी बने KKR के मेंटॉर, न्यूजीलैंड के काइल मिल्स होंगे गेंदबाज़ी कोच कोलकाता नाइट राइडर्स
    बतौर ओपनर टेस्ट क्रिकेट के ये रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं 'हिटमैन' रोहित शर्मा रोहित शर्मा
    मोहम्मद कैफ बोले- महान क्रिकेटर से सेना और आतंकियों की कठपुतली बन गए हैं इमरान खान इमरान खान

    सौरव गांगुली

    पंड्या-राहुल के समर्थन में आए सौरव गांगुली, कहा- हम सब इंसान हैं गलतियां हो जाती हैं कॉफी विद करण
    अस्पताल में ज़िंदगी की जंग लड़ रहे भारत के पूर्व क्रिकेटर की BCCI ने की मदद वडोदरा
    IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा ऐलान, सौरव गांगुली को जोड़ा अपने साथ IPL 12
    सौरव गांगुली ने किया प्रेडिक्शन, इन टीमों को बताया वर्ल्ड कप सेमीफाइनलिस्ट क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025