NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / स्मृति मंधाना ने पूरे किए 3,000 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन, ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी
    अगली खबर
    स्मृति मंधाना ने पूरे किए 3,000 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन, ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी
    स्मृति मंधाना ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है (तस्वीर: एक्स/ @BCCIWomen)

    स्मृति मंधाना ने पूरे किए 3,000 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन, ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी

    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 05, 2024
    10:45 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।

    उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 3,000 रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाली सिर्फ दूसरी भारतीय बल्लेबाज बनी हैं। उनसे पहले ये कारनामा भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने किया था।

    दुनिया में सिर्फ 6 महिला खिलाड़ियों ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

    आइए मंधाना के आंकड़ो पर नजर डालते हैं।

    तेज

    मंधाना सबसे तेज 3,000 रन पूरे करने वाली भारतीय महिला बनीं 

    मंधाना ने सिर्फ 122वीं पारी में 3,000 रन पूरे किए हैं और वह सबसे तेज भारतीय हैं। हरमनप्रीत ने ये रिकॉर्ड बनाने के लिए 135 पारियां ली थी।

    न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (4,118) टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग (3,405) और तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की स्टैफनी टेलर (3,236) हैं।

    हरमनप्रीत ने (3,195) और सोफी डिवाइन (3,107) रन बनाए हैं।

    करियर

    मंधाना के क्रिकेट करियर पर एक नजर 

    मंधाना ने 6 टेस्ट, 82 वनडे और 126 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

    11 टेस्ट पारियों में उन्होंने 48 की औसत और 58.11 की स्ट्राइक रेट से 480 रन बनाए हैं। इसमें उनके नाम 1 शतक और 3 अर्धशतक दर्ज हैं।

    वनडे क्रिकेट में उनके नाम 42.65 की औसत और 83.47 की स्ट्राइक रेट से 3,242 रन दर्ज हैं।

    उन्होंने 5 शतक और 26 अर्धशतक जमाए हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में वह 27.49 की औसत से 3,052 रन बना चुकी हैं।

    अर्धशतक

    महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरे सबसे ज्यादा अर्धशतक मंधाना के नाम 

    भारतीय स्टार मंधाना (23) महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरी सबसे अधिक अर्धशतक जमाने वाली खिलाड़ी हैं।

    उनसे अधिक अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड बेट्स के नाम दर्ज है। कीवी खिलाड़ी ने 152 मैचों में अब तक 28 अर्धशतक जमाए हैं।

    इस सूची में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज की स्टैफनी टेलर हैं, जिन्होंने 117 मैचों में 22 अर्धशतक जमाए हैं।

    भारतीयों में मंधाना के बाद पूर्व कप्तान मिताली राज (17) का नंबर है।

    पारी

    मैच में ऐसी रही मंधाना की बल्लेबाजी 

    मंधाना ने मैच में 52 गेंद का सामना करते हुए 54 रन बनाए। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 23वां अर्धशतक है। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 1 छक्का लगाया।

    उनकी स्ट्राइक रेट 103.85 की रही। मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7वां 50+ का स्कोर बनाया है। पहले विकेट के लिए मंधाना और शफाली वर्मा के बीच 137 रन की साझेदारी हुई।

    टी-20 में यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला सलामी बल्लेबाजों की पहली शतकीय साझेदारी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    स्मृति मंधाना
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    भारत बनाम इंग्लैंड: पूजा वस्त्रकार ने की टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, जानिए आंकड़े इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: दीप्ति शर्मा ने इकलौते टेस्ट में लिए कुल 9 विकेट, बनाए ये रिकॉर्ड्स दीप्ति शर्मा
    महिला क्रिकेट, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: इकलौते टेस्ट मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    इकलौता टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया की पारी सस्ते में सिमटी, भारतीय टीम के नाम रहा पहला दिन  ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम

    स्मृति मंधाना

    महिला टी-20 विश्व कप: भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  महिला टी-20 विश्व कप
    विमेंस प्रीमियर लीग: स्मृति मंधाना को बैंगलोर ने 3.4  करोड़ रुपये में खरीदा  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL: स्मृति मंधाना 3.4 करोड़ रुपये में बिकने के बाद झूम उठीं, वीडियो वायरल विमेंस प्रीमियर लीग
    विमेंस प्रीमियर लीग 2023: नीलामी में बिकी सबसे महंगी खिलाड़ियों के बारे में जानिए  विमेंस प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    दक्षिण अफ्रीका ने 125 साल बाद घरेलू मैदान पर बनाया न्यूनतम टेस्ट स्कोर, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    मुकेश कुमार ने बिना कोई रन खर्च किए चटकाए 2 विकेट, बना दिया यह अनोखा रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम
    दूसरा टेस्ट: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय पारी 153 रन पर सिमटी, 98 रन की बढ़त  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: नंद्रे बर्गर ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025