टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर अतिरिक्त नेट-गेंदबाज लेकर जाएंगे शुभमन गिल- रिपोर्ट
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे, टी-20 और टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टीमें घोषित कर चुका है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम 19 नवंबर से टेस्ट सीरीज खेलेगी। भारतीय कप्तान गिल इस दौरे पर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इस बीच खबर है गिल न्यूजीलैंड दौरे पर अपने खर्चे पर कुछ नेट-गेंदबाजों को लेकर जाने वाले हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
रिपोर्ट
4-5 निजी नेट-गेंदबाजों को लेकर जाएंगे गिल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपने साथ 4-5 निजी नेट-गेंदबाजों को दौरे पर ले जा रहे हैं, जिनका पूरा खर्च वे खुद उठाएंगे।
अमूमन विदेशी दौरों पर भारतीय खिलाड़ियों की तैयारी में मदद के लिए BCCI नेट गेंदबाजों की व्यवस्था करता है, लेकिन ऐसा पहली बार है कि जब कोई भारतीय क्रिकेटर अपनी जेब से पैसे खर्च करके गेंदबाजों का एक ऐसा समूह साथ ले जा रहा है।
ये गेंदबाज गिल को ही अभ्यास कराएंगे।
बयान
23-24 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे गिल- रिपोर्ट
PTI ने BCCI के सूत्र के हवाले से लिखा, "यह दिलचस्प है। गिल इंडिया-A की टीम से टेस्ट नहीं खेल रहे हैं क्योंकि उन्हें वनडे मैच भी खेलने हैं। इसलिए, वह 23 या 24 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो रहे हैं। उनके साथ जाने वाले 4 से 5 गेंदबाजों का सारा खर्च गिल ही उठाएंगे।"
न्यूजीलैंड दौरे पर व्यस्त कार्यक्रम है और ऐसे में भारतीय कप्तान अपनी टेस्ट तैयारियों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
रणजी
रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे गिल
गिल निजी कारणों से पंजाब के पहले रणजी ट्रॉफी मैच में नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब वह 18 अक्टूबर से मुल्लांपुर में शुरू होने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाफ दूसरे मैच में वापसी करने के लिए तैयार हैं।
इस रणजी मैच से गिल को न्यूजीलैंड जाने से पहले रेड-बॉल क्रिकेट की कुछ अभ्यास करने का मौका मिलेगा।
न्यूजीलैंड दौरे पर भारत की सफलता के लिए गिल का फॉर्म और उनकी कप्तानी बहुत अहम होगी।
आंकड़े
पहली बार न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलेंगे गिल
गिल ने अब तक न्यूजीलैंड के दौरे पर कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। यही कारण है कि वह न्यूजीलैंड दौरे पर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं।
कीवी टीम के विरुद्ध उन्होंने 5 टेस्ट की 10 पारियों में 32.40 की औसत के साथ 324 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 90 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 2 अर्धशतक लगाए हैं।
अपने टेस्ट करियर में उन्होंने अब तक 3,043 रन बनाए हैं।