NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025 से पहले शुभमन गिल का बड़ा बयान, बोले- सचिन की वजह से बना क्रिकेटर
    अगली खबर
    IPL 2025 से पहले शुभमन गिल का बड़ा बयान, बोले- सचिन की वजह से बना क्रिकेटर
    IPL 2025 में भी GT की कप्तानी करेंगे गिल (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025 से पहले शुभमन गिल का बड़ा बयान, बोले- सचिन की वजह से बना क्रिकेटर

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 19, 2025
    05:07 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में शुभमन गिल गुजरात टाइटंस (GT) की कप्तानी के लिए तैयार हैं।

    उनके नेतृत्व में GT अपने अभियान की शुरुआत 25 मार्च को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मुकाबले से करेगी।

    आगामी सीजन से पहले गिल ने बड़ा खुलासा किया है। GT के कप्तान ने कहा है कि उन्होंने सचिन तेंदुलकर की वजह से ही खेलना शुरू किया था।

    आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।

    बयान 

    पंचकूला में पहली बार सचिन से मिले थे गिल

    गिल ने जियो हॉटस्टार पर कहा, "मुझे याद है कि मैं अपने पिता के साथ पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 3 से 4 मैच देखने गया था। IPL के दूसरे या तीसरे साल में मुंबई इंडियंस (MI) की टीम वहां अभ्यास के लिए आई हुई थी। उस समय मेरी उम्र 9 या 10 साल रही होगी। मेरे पास सचिन सर और ग्लेन मैक्सवेल के साथ एक फोटो भी है।"

    बयान 

    अभ्यास के दौरान सचिन को गेंद फेंक रहे थे गिल  

    गिल ने आगे कहा, "मैं अभ्यास के दौरान उन्हें (तेंदुलकर को) गेंद फेंक रहा था। ये IPL की मेरी कुछ शुरुआती यादें हैं। मैं बेहद नर्वस था, लेकिन मैं सचिन सर के बारे में पहले से ही जानता था। उन्हीं की वजह से मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया। मेरे पिता उनके सबसे बड़े प्रशंसक हैं। भले ही मेरे पिता को पोस्टरों में कभी ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन हमारे गांव में सचिन के पोस्टर लगे हुए थे।"

    बयान

    कप्तानी के अनुभव पर क्या बोले गिल? 

    गिल की कप्तानी IPL 2024 में अच्छी नहीं रही थी।

    अपनी कप्तानी को लेकर उन्होंने कहा, "हर मैच और हर हफ्ते आपको कुछ नया सिखाते हैं। टीम में अलग-अलग खिलाड़ी अपने अलग नजरिए के साथ आते हैं, जो आपको न सिर्फ नेतृत्व के गुर सिखाते हैं, बल्कि उनकी अपनी खासियतों को भी समझाते हैं। एक कप्तान के तौर पर सबसे जरूरी बात यह जानना है कि हर खिलाड़ी को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए क्या चाहिए।"

    प्रदर्शन 

    IPL 2024 में खराब रहा था GT का प्रदर्शन

    हार्दिक पांड्या के टीम से चले जाने के बाद IPL 2024 में गिल ने कप्तानी का कार्यभार संभाला था।

    उनके नेतृत्व में GT ने 5 मैच जीते और 8 में हार (बेनतीजा- 1) झेली थी। GT की टीम 8वें स्थान पर रही थी।

    टीम के खराब प्रदर्शन के बावजूद गिल के बल्ले से रन निकले थे। उन्होंने IPL 2024 में 38.72 की औसत और 147.40 की स्ट्राइक रेट से 426 रन बनाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    शुभमन गिल
    सचिन तेंदुलकर
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL के इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ इन गेंदबाजों ने लिए हैं 5 विकेट हॉल  IPL 2025
    ट्रूकॉलर के जरिए एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर कैसे ब्लॉक करें स्पैम कॉल?  ट्रूकॉलर
    BCAS का देशभर के हवाई अड्‌डों को सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश, आगंतुकों के प्रवेश पर प्रतिबंध पाकिस्तान समाचार
    भारत ने पाकिस्तानी पायलट को पकड़ा, लड़ाकू विमान के साथ सीमा में घुसा था- रिपोर्ट पाकिस्तान समाचार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-5 बल्लेबाज  क्रिकेट समाचार
    हैरी ब्रूक पर BCCI ने लगाया 2 साल का प्रतिबंध, नहीं खेल पाएंगे IPL  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: अक्षर पटेल को DC ने अपना कप्तान बनाया, किया आधिकारिक ऐलान अक्षर पटेल
    IPL 2025 के दौरान ये अहम रिकॉर्ड्स बना सकते हैं रोहित शर्मा IPL 2025

    शुभमन गिल

    चौथा टी-20: शुभमन गिल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 सीरीज में प्रत्येक विरोधी टीम के खिलाफ इन भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 सीरीज में ये हैं सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय कप्तान भारतीय क्रिकेट टीम
    ICC टी-20 रैंकिंग: यशस्वी जायसवाल छठे स्थान पर पहुंचे, शुभमन गिल को हुआ बड़ा फायदा ICC रैंकिंग

    सचिन तेंदुलकर

    IPL इतिहास में केवल 5 खिलाड़ी कर सके हैं यह कारनामा, सचिन ने की थी शुरुआत इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में सचिन तेंदुलकर की 5 बेहतरीन पारियों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात SRPF के जवान ने गोली मारकर आत्महत्या की आत्महत्या
    भारतीय टीम ने जीता अपना दूसरा टी-20 विश्व कप खिताब, जानिए क्या रही दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025 के दौरान ये अहम रिकॉर्ड्स बना सकते हैं विराट कोहली विराट कोहली
    IPL 2025: ये विदेशी तेज गेंदबाज कर सकते हैं जबरदस्त प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष-5 गेंदबाज  इंडियन प्रीमियर लीग
    भारतीय सिनेमा में हुआ क्रिकेटर डेविड वॉर्नर का स्वागत, फिल्म 'रॉबिनहुड' से पहली झलक जारी बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025