Page Loader
शुभमन गिल ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक नहीं लगाया एक भी अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
दूसरे टी-20 में शुभमन गिल ने बनाए 7 रन (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

शुभमन गिल ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक नहीं लगाया एक भी अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

Aug 06, 2023
09:28 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टी-20 में शुभमन गिल कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 9 गेंदों पर 77.78 की स्ट्राइक रेट से 7 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 छक्का लगाया। गिल ने अपने करियर में अब तक 8 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं लगाया। हालांकि, इस प्रारूप में उन्होंने 1 शतक लगाया है। 1 फरवरी, 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 126* रन बनाए थे।

प्रदर्शन

गिल ने श्रीलंका के खिलाफ किया था टी-20 डेब्यू

3 जनवरी, 2023 को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 डेब्यू करने वाले गिल ने 8 मुकाबलों में 151.43 की स्ट्राइक रेट से 212 रन बनाए हैं। उन्होंने 18 टेस्ट में 32.20 की औसत और 58.97 की स्ट्राइक रेट से 966 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक और 2 शतक लगाए। 27 वनडे में उन्होंने 62.47 की औसत और 104.05 की स्ट्राइक रेट से 1437 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक और 4 शतक लगे।