NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 विश्व कप की टीम में नहीं मिला शुभमन गिल को मौका, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    टी-20 विश्व कप की टीम में नहीं मिला शुभमन गिल को मौका, जानिए उनके आंकड़े
    टी-20 विश्व कप में नहीं चुने जा सके शुभमन गिल (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    टी-20 विश्व कप की टीम में नहीं मिला शुभमन गिल को मौका, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 30, 2024
    05:44 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार (30 अप्रैल) को टी-20 विश्व कप 2024 के लिए अपनी टीम घोषित की है।

    रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम में शुभमन गिल अपनी जगह नहीं बना सके।

    अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति ने यशस्वी जायसवाल को टीम में चुना है और गिल रिजर्व खिलाड़ियों के रूप में चयनित किए गए हैं।

    इस बीच विश्व कप टीम से चूकने वाले गिल के टी-20 के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    IPL 2024

    IPL 2024 में कैसा रहा गिल का प्रदर्शन?

    गिल इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में गुजरात टाइटंस (GT) की कप्तानी कर रहे हैं।

    इस सीजन में उन्होंने 10 मैचों में 35.56 की औसत और 140.97 की स्ट्राइक रेट के साथ 320 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने सिर्फ 2 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान 89* रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।

    उन्होंने IPL 2023 में 59.33 की औसत और 157.80 की स्ट्राइक रेट से 890 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप हासिल की थी।

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय 

    भारत से 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेल चुके हैं गिल 

    गिल ने भारतीय क्रिकेट टीम से 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें 25.76 की औसत और 147.57 की स्ट्राइक रेट के साथ 335 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 1 शतक और 1 ही अर्धशतक लगाया है।

    उन्होंने इस साल सिर्फ 1 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेला, जिसमें 23 रन की पारी खेली थी।

    पिछले साल उन्होंने 13 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें 145.11 की स्ट्राइक रेट से 312 रन बनाए थे।

    आंकड़े

    टी-20 क्रिकेट में कैसा रहा है गिल का प्रदर्शन?

    गिल ने अपने टी-20 क्रिकेट करियर में अब तक 136 मैच खेले हैं, जिसमें 36.15 की औसत और 136.49 की स्ट्राइक रेट से 4,122 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 5 शतक और 24 अर्धशतक अपने नाम किए हैं।

    अपने IPL करियर में उन्होंने 101 मैच खेले हैं, जिसमें 37.47 की औसत और 134.75 की स्ट्राइक रेट के साथ 3,110 रन बना चुके हैं, जिसमें 3 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं।

    आंकड़े

    बतौर सलामी बल्लेबाज टी-20 क्रिकेट में ऐसे हैं गिल के आंकड़े

    टी-20 क्रिकेट में गिल ने ज्यादातर मैचों में पारी की शुरुआत की है।

    वह 115 टी-20 मैचों में सलामी बल्लेबाज के रूप में खेले हैं, जिसमें 37.10 की औसत और 134.75 की स्ट्राइक रेट से 3,859 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 23 अर्धशतक भी लगाए हैं।

    उन्होंने अपने पांचों शतक सलामी बल्लेबाज के तौर पर लगाए हैं।

    वह बतौर सलामी बल्लेबाज 5 पारियों में शून्य पर भी आउट हुए हैं।

    पोल

    क्या शुभमन गिल को टी-20 विश्व कप के लिए चुना जाना चाहिए था?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शुभमन गिल
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट के आंकड़े

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    शुभमन गिल

    IPL 2024: हार्दिक पांड्या अब मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे, शुभमन गिल बने गुजरात के कप्तान इंडियन प्रीमियर लीग
    शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस की कप्तानी मिलने के बाद दिया अहम बयान, जानिए क्या कहा इंडियन प्रीमियर लीग
    शुभमन गिल ने इस साल वनडे में लगाए हैं 180 चौके, जानिए अन्य बल्लेबाजों के आंकड़े वनडे क्रिकेट
    रविंद्र जडेजा और शुभमन गिल देरी से पहुंचेंगे दक्षिण अफ्रीका, जानिए क्या है कारण भारतीय क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    टी-20 सीरीज: मार्क चैपमैन ने पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    IPL 2024: LSG बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL में LSG और CSK का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को झटका, मिचेल मार्श शेष मैचों में नहीं होंगे टीम का हिस्सा  मिचेल मार्श

    क्रिकेट के आंकड़े

    रणजी ट्रॉफी 2023-24 में इन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन रणजी ट्रॉफी
    IPL 2024 में महेंद्र सिंह धोनी बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स महेंद्र सिंह धोनी
    युजवेंद्र चहल बनेंगे IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज? इन रिकॉर्ड्स पर होंगी नजरें युजवेंद्र चहल
    PSL 2024: इस्लामाबाद यूनाइटेड और मुल्तान सुल्तांस के बीच होगा फाइनल मुकाबला, जानिए सभी अहम बातें पाकिस्तान सुपर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025