Loading...
शोरिफुल इस्लाम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट लेकर रचा इतिहास, बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड
शोरिफुल इस्लाम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है

शोरिफुल इस्लाम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट लेकर रचा इतिहास, बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड

Aug 23, 2026
10:49 am

क्या है खबर?

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के 24 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपनी आग उगलती गेंदों से एक नया इतिहास रच दिया है। ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शोरिफुल ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी क्रम को धराशाही कर 7/48 के आंकड़े दर्ज किए। यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी भी बांग्लादेशी तेज गेंदबाज द्वारा किया गया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

गेंदबाजी

ऐसी रही शोरिफुल की गेंदबाजी

शोरिफुल ने ट्रेविस हेड (22) को आउट कर अपने विकेटों का खाता खोला। इसके बाद उन्होंने मार्नस लाबुशेन (4) को आउट कर स्कोर को 41/3 कर दिया।

यहां से स्टीव स्मिथ (42) और कैमरून ग्रीन (67) ने 77 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत किया।

इसके बाद शोरिफुल ने स्मिथ, ब्यू वेबस्टर 0), मिचेल स्टार्क (1), पैट कमिंस (0) और ग्रीन को अपना शिकार बनाया।

उन्होंने 15 ओवर में 48 रन देते हुए 7 सफलताएं हासिल की।

रिकॉर्ड

शोरिफुल ने ये रिकॉर्ड किए अपने नाम

शोरिफुल टेस्ट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में 7 विकेट लेने वाले पहली बांग्लादेशी तेज गेंदबाज बने हैं।

यह टेस्ट इतिहास में किसी भी बांग्लादेशी तेज गेंदबाज द्वारा किया गया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले हसन महमूद ने डार्विन टेस्ट में 6/55 के आंकड़े दर्ज किए थे।

यह किसी भी बांग्लादेशी गेंदबाज द्वारा विदेशी धरती पर किया गया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने तैजुल इस्लाम (7/138 बनाम जिम्बाब्वे, 2026) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

ADVERTISEMENT

करियर

ऐसा है शोरिफुल इस्लाम का टेस्ट करियर

शोरिफुल ने 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। वह अब तक 14 टेस्ट खेले हैं, जिसकी 24 पारियों में 30.03 की औसत और 3.01 की इकॉनमी के साथ कुल 34 विकेट लिए हैं।

यह उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला ही टेस्ट है। अपने प्रथम श्रेणी करियर में उन्होंने अब तक 65 विकेट लिए हैं।

यह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका पहला ही 5 विकेट हॉल है। वह 4 पारियों में 4 विकेट हॉल ले चुके हैं।

ADVERTISEMENT