Loading...
बिना अनुमति इस लीग में नाम इस्तेमाल करने पर भड़के शिखर धवन, कानूनी कार्रवाई करेंगे 
शिखर धवन ने बड़ा बयान दिया है (फाइल तस्वीर)

बिना अनुमति इस लीग में नाम इस्तेमाल करने पर भड़के शिखर धवन, कानूनी कार्रवाई करेंगे 

Oct 14, 2026
12:15 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने एक फ्रेंचाइजी लीग में शामिल होने की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि आयोजकों ने उनकी जानकारी और अनुमति के बिना टूर्नामेंट में उनका नाम इस्तेमाल किया। धवन ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी टीम इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने मीडिया और प्रशंसकों से अपील की कि उनकी मंजूरी के बिना की गई घोषणाओं पर भरोसा न करें। धवन ने एक्स पर अपनी बात रखी।

बयान

धवन ने क्या कहा?

धवन ने लिखा, 'मैंने वर्ल्ड टी-20 कॉन्टिनेंट कप में एक प्रतिभागी के रूप में अपना नाम देखा है। आयोजकों ने मेरी जानकारी या अनुमति के बिना मेरे नाम का इस्तेमाल किया है। इस मामले में उचित कार्रवाई के लिए मेरी टीम कानूनी कदम उठाएगी। मैं मीडिया और अपने प्रशंसकों से अनुरोध करता हूं कि वे बिना अनुमति की गई घोषणाओं को न तो प्रकाशित करें और न ही उन पर भरोसा करें। आपके लगातार प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।'

बयान

पत्रकारों से की धवन ने बड़ी अपील 

धवन ने पत्रकारों और अपने प्रशंसकों से भी अपील की है कि टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी से जुड़ी किसी भी खबर को प्रकाशित करने या उस पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर कर लें।

उनके इस बयान का मकसद वर्ल्ड टी-20 कॉन्टिनेंट कप में शामिल होने को लेकर फैले भ्रम को दूर करना है।

धवन ने स्पष्ट किया है कि उनकी मंजूरी के बिना किए गए किसी भी दावे को सही नहीं माना जाना चाहिए।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें धवन का पोस्ट

ADVERTISEMENT