Loading...
शेरफेन रदरफोर्ड ने भारत के खिलाफ जड़ा अपना दूसरा अर्धशतक, ये रिकॉर्ड्स बनाए
शेरफेन रदरफोर्ड ने धमाकेदार पारी खेली (फाइल तस्वीर)

शेरफेन रदरफोर्ड ने भारत के खिलाफ जड़ा अपना दूसरा अर्धशतक, ये रिकॉर्ड्स बनाए

Oct 09, 2026
10:38 pm

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 84 रनों की धमाकेदार पारी खेली। ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 8वां और भारत के खिलाफ दूसरा अर्धशतक साबित हुआ, जिसे उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों में पूरा किया। वेस्टइंडीज 250 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी और रदरफोर्ड ने कमाल का खेल दिखाया। ऐसे में आइए उनकी पारी और शानदार आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी

ऐसी रही रदरफोर्ड की पारी और साझेदारी 

रदरफोर्ड ने 37 गेंदों में 84 रन बना दिए। उनके बल्ले से 7 चौके और 7 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 227.03 की रही।

एक समय वेस्टइंडीज के 58 रन पर 3 बल्लेबाज पवेलियन में थे। यहां से रदरफोर्ड ने कप्तान शाई होप के साथ मिलकर पारी संभाली।

दोनों के बीच 54 गेंदों में 120 रन की साझेदारी हुई। बीच के ओवरों में दोनों खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका ही नहीं दिया।

करियर

रदरफोर्ड ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय पूरे किए 1,000 रन 

रदरफोर्ड ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच साल 2018 में खेला था। उन्होंने अब तक 58 मुकाबले खेले हैं और इसकी 50 पारियों में 26.71 की औसत और 152.78 की स्ट्राइक रेट से 1,042 रन बनाए हैं।

उनके बल्ले से 8 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 रन रहा है।

भारत के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 3 मैचों की 3 पारियों में 51.33 की औसत और 192.50 की स्ट्राइक रेट से 154 रन बना दिए हैं।

ADVERTISEMENT