Loading...
टी-20 अंतरराष्ट्रीय: शेरफेन रदरफोर्ड ने भारत के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया, जानिए उनके आंकड़े 
शेरफेन रदरफोर्ड ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली (फाइल तस्वीर)

टी-20 अंतरराष्ट्रीय: शेरफेन रदरफोर्ड ने भारत के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया, जानिए उनके आंकड़े 

Oct 06, 2026
09:04 pm

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 31 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया और 56 रन की पारी खेली। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रदरफोर्ड का 7वां अर्धशतक रहा, जबकि भारत के खिलाफ इस प्रारूप में उन्होंने पहली बार 50+ का स्कोर बनाया। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 171 रन का स्कोर खड़ा किया।

पारी

ऐसी रही रदरफोर्ड की पारी और साझेदारी 

रदरफोर्ड ने 34 गेंदों का सामना किया और 56 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 164.71 की रही।

उन्हें मयंक यादव ने अपना शिकार बनाया। रदरफोर्ड ने कप्तान शाई होप के साथ मिलकर 35 गेंदों में 63 रन की साझेदारी निभाई।

एक समय वेस्टइंडीज के 44 रन पर 3 विकेट गिर गए थे। रदरफोर्ड ने यहां से पारी संभाली। होप ने 52 रन की पारी खेली।

करियर

ऐसा रहा है रदरफोर्ड का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर 

रदरफोर्ड ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2018 में खेला था। अब तक उन्होंने 57 मुकाबले खेले हैं और इसकी 49 पारियों में 25.21 की औसत और 148.52 की स्ट्राइक रेट से 958 रन बनाए हैं।

उनके बल्ले से 7 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 76 रन रहा है।

साल 2026 में इस खिलाड़ी ने 13 मैचों की 11 पारियों में 61.66 की औसत से 370 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 170.50 की रही है।

ADVERTISEMENT