Page Loader
आयरलैंड की महिला बल्लेबाज शाउना कवानाघ ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, जानिए उनके आंकड़े
आयरलैंड की महिला क्रिकेटर शाउना कवानाघ ने लिया संन्यास (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

आयरलैंड की महिला बल्लेबाज शाउना कवानाघ ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, जानिए उनके आंकड़े

Aug 17, 2023
05:53 pm

क्या है खबर?

आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी शाउना कवानाघ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 21 अप्रैल, 1992 को डबलिन में जन्मीं शाउना ने 24 अप्रैल, 2011 को पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ कोलंबो में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (टी-20) किया था। उन्होंने 26 अप्रैल, 2011 को नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ कोलंबो में वनडे डेब्यू किया था। आयरलैंड की मध्यक्रम की बल्लेबाज शाउना ने गेंदबाजी में भी हाथ दिखाया था।

प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शाउना का प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शाउना के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 27 वनडे की 20 पारियों में 10.84 की औसत और 46.71 की स्ट्राइक रेट से 206 रन बनाए हैं। वनडे में उन्होंने 1 विकेट भी अपने नाम किया। वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 34 रन है। इसके अलावा 58 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 41 पारियों में उन्होंने 10.78 की औसत और 84.35 की स्ट्राइक रेट से 345 रन बनाए। इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 37 रन रहा है।

ट्विटर पोस्ट

आयरलैंड क्रिकेट में जताया आभार