Loading...
शाई होप ने भारत के खिलाफ जड़ा अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
शाई होप ने कप्तानी पारी खेली (फाइल तस्वीर)

शाई होप ने भारत के खिलाफ जड़ा अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Oct 06, 2026
08:25 pm

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान शाई होप ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखा है। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी (52) खेली। ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 13वां अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में पूरा किया। भारत के खिलाफ इस प्रारूप में उन्होंने अपना पहला ही पचासा लगाया। ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

पारी

ऐसी रही होप की पारी और साझेदारी 

होप ने मैच में 37 गेंदों का सामना किया और 52 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 6 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 140.54 की रही।

इस खिलाड़ी ने पहले विकेट के लिए कामिल पूरन के साथ 27 गेंदों में 38 रन की साझेदारी निभाई।

शेरफन रदरफोर्ड के साथ मिलकर उन्होंने केवल 35 गेंदों में 63 रन जोड़ दिए।

होप को नमन धीर ने आउट किया। ये टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका पहला विकेट साबित हुआ।

भारत

भारत के खिलाफ ऐसे रहे हैं होप के आंकड़े 

होप ने भारत के खिलाफ अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच साल 2018 में खेला था।

अब तक इस खिलाड़ी ने 8 मुकाबले खेले हैं और इसकी 8 पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 203 रन बनाए हैं।

उनके बल्ले से ये रन 29 की औसत और 130.12 की स्ट्राइक रेट से निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर इसी मैच में आया।

अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में होप ने सबसे ज्यादा 330 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाए हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

ऐसा रहा है होप का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर

होप ने अपना पहला मुकाबला 2017 में खेला था। उन्होंने 71 मैचों की 69 पारियों में 30.42 की औसत और 136.70 की स्ट्राइक रेट से 1,795 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से एक शतक और 13 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 102* रन है।

ADVERTISEMENT