NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / महिला टी-20 विश्व कप: शफाली वर्मा का टी-20 विश्व कप में कैसा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
    खेलकूद

    महिला टी-20 विश्व कप: शफाली वर्मा का टी-20 विश्व कप में कैसा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

    महिला टी-20 विश्व कप: शफाली वर्मा का टी-20 विश्व कप में कैसा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
    लेखन मनोज शर्मा
    Feb 08, 2023, 05:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महिला टी-20 विश्व कप: शफाली वर्मा का टी-20 विश्व कप में कैसा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
    शफाली वर्मा ने अब तक महिला टी-20 विश्व कप के पांच मैचों में 163 रन बनाए हैं (फोटो: ट्विटर/@TheShafaliVerma)

    महिला टी-20 विश्व कप 2023 की शुरुआत शुक्रवार 10 फरवरी से होने जा रही है। दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर आयोजित होने वाले इस विश्व कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम खिताबी दावेदारी पेश करने वाली बड़ी टीमों में से एक है। विस्फोटक बल्लेबाज शफाली वर्मा विश्व कप में भारत की बड़ी उम्मीद हो सकती हैं। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से वह मैच में बड़ा अंतर पैदा कर सकती हैं। आइए उनके टी-20 विश्व कप आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पिछले साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसा रहा शफाली का प्रदर्शन? 

    शफाली ने दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 2019 में टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। काफी कम उम्र में ही उन्होंने विश्व महिला क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। साल 2022 में उन्होंने अपनी शानदार लय को बरकरार रखते हुए 23 मैचों में 23.65 की औसत और 125.63 की स्ट्राइक रेट से 544 रन बनाए। 55 के उच्चतम स्कोर के साथ उन्होंने इस दौरान दो अर्धशतक भी जमाए।

    शफाली का टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर 

    दाएं हाथ की बल्लेबाज ने 51 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 24.62 की औसत और 134.53 की स्ट्राइक रेट से 1,231 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम पांच अर्धशतक दर्ज हैं। घर में खेले गए 12 मैचों में उन्होंने 136.88 की स्ट्राइक से 334 रन बनाए हैं, वहीं 25 अवे मैचों में उन्होंने 129.35 की स्ट्राइक से 498 रन बनाए हैं। तटस्थ स्थानों पर खेले 14 मैचों में उन्होंने 139.51 की स्ट्राइक से 399 रन बनाए हैं।

    शफाली का टी-20 विश्व कप मैचों में प्रदर्शन 

    शफाली ने महिला टी-20 विश्व कप में अब तक पांच मैच खेले हैं। उन्होंने 32.60 की औसत और 158.25 की स्ट्राइक रेट से 163 रन बनाए हैं। वह विश्व कप में अब तक एक भी अर्धशतक जमाने में कामयाब नहीं हो सकी हैं और उनका उच्च स्कोर 47 रन है। शफाली टी-20 विश्व कप में भारत की सातवीं सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। भारतीय बल्लेबाजों में उनका स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर है। (कम से कम पांच मैच)

    शफाली ने भारत को बनाया अंडर 19 टी-20 विश्व कप विजेता 

    शफाली ने हाल ही में अपनी कप्तानी में भारत को महिला टी-20 अंडर-19 विश्व कप का खिताब दिलाया था। यह इस टूर्नामेंट का उद्घाटन संस्करण ही था जिस पर भारत ने इंग्लैंड को हराकर कब्जा जमा लिया। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी ताबड़तोड़ पारी ने काफी वाहवाही बटोरी थी। उन्होंने 16 गेंदों में 45 रन बना दिए थे। इस दौरान एक ओवर में उन्होंने पांच चौके और एक छक्के के सहारे 26 रन बटोरे थे।

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में तीसरी सबसे तेज 1,000 रन बनानी वाली भारतीय बल्लेबाज 

    शफाली टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की ओर से तीसरी सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उन्होंने 43 पारियों में इस मुकाम को छुआ था। इस सूची में पूर्व कप्तान मिताली राज (40 पारी) पहले और जेमिमा रोड्रिगेज (41 पारी) दूसरे नंबर पर हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    महिला क्रिकेट
    महिला टी-20 विश्व कप

    ताज़ा खबरें

    जन्मदिन विशेष: रेमो डिसूजा के कोरियोग्राफ किए हुए चर्चित गाने, जिन पर झूमते हैं दर्शक जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: कॉमेडी के बेताज बादशाह हैं कपिल शर्मा, जानिए कैसा रहा अब तक का सफर कपिल शर्मा
    जन्मदिन विशेष: अजय देवगन के अभिनय की विविधता का प्रमाण हैं उनकी ये लोकप्रिय फिल्म फ्रेंचाइजी  जन्मदिन विशेष
    ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने के लिए फायदेमंद हैं ये योगासन, रोजाना करें अभ्यास योगासन

    क्रिकेट समाचार

    LSG बनाम DC: डेविड वार्नर ने जड़ा IPL करियर का 56वां अर्धशतक, बनाया यह खास रिकॉर्ड लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2023: मार्क वुड ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ झटके 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  मार्क वुड
    IPL 2023: LSG का लीग में जीत से आगाज, DC के खिलाफ लगाई जीत की हैट्रिक इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: LSG ने DC को दिया 194 रन का लक्ष्य, मेयर्स-पूरन का उम्दा प्रदर्शन   इंडियन प्रीमियर लीग

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप टीम में जगह नहीं मिलने पर टूट गई थीं जेमिमा, कैसे हुई वापसी? जेमिमा रोड्रिगेज
    ICC ने चुनी महिला टी-20 विश्व कप की टीम, भारत से केवल ऋचा घोष को मौका महिला क्रिकेट विश्व कप
    विमेंस प्रीमियर लीग होगा राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए बेहतरीन प्लेटफॉर्म- पूनम यादव विमेंस प्रीमियर लीग
    हरमनप्रीत के रनआउट पर एलिसा हीली का तंज, बोलीं- वह आसानी से क्रीज में पहुंच जाती ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम

    महिला क्रिकेट

    WPL 2023: मुंबई ने जीता खिताब, जानिए टूर्नामेंट से जुड़े अहम आंकड़े  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL एलिमिनेटर: मुंबई ने यूपी को हराकर कटाया फाइनल का टिकट, दिल्ली से होगी भिडंत  मुंबई इंडियंस
    WPL एलिमिनेटर: मुंबई ने यूपी को दिया 183 रन लक्ष्य, साइवर-ब्रंट ने लगाया अर्धशतक  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को हराकर फाइनल में किया प्रवेश विमेंस प्रीमियर लीग

    महिला टी-20 विश्व कप

    महिला टी-20 विश्व कप 2023: मेगन शट्ट ने हरमनप्रीत कौर पर कसा तंज, जानिए पूरा मामला  हरमनप्रीत कौर
    महिला टी-20 विश्व कप फाइनल: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 157 रन का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    महिला टी-20 विश्व कप, सेमीफाइनल: इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका, ये बने रिकॉर्ड्स दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम
    महिला टी-20 विश्वकप: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को दिया 165 रन का लक्ष्य, ब्रिट्स-वोल्वार्ड्ट के अर्धशतक महिला क्रिकेट

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023