NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / दूसरा टेस्ट: दिनेश चांदीमल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया अपना पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    दूसरा टेस्ट: दिनेश चांदीमल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया अपना पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े
    चांदीमल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया अपना पहला शतक (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    दूसरा टेस्ट: दिनेश चांदीमल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया अपना पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Sep 26, 2024
    06:17 pm

    क्या है खबर?

    श्रीलंका क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बेहतरीन शतक (116) लगाया है।

    यह उनके टेस्ट करियर का कुल 16वां और कीवी टीम के खिलाफ पहला शतक है।

    इस बीच उन्होंने दिमुथ करुणारत्ने के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की और टीम को संकट से निकालने का प्रयास किया।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी 

    शानदार रही चांदीमल की पारी

    पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने जब सिर्फ 2 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट खोया, तब चांदीमल क्रीज पर आए थे।

    गॉल क्रिकेट स्टेडियम में चांदीमल ने विपक्षी गेंदबाजों के खिलाफ डटकर बल्लेबाजी की।

    उन्हें दूसरे छोर से करुणारत्ने (46) का अच्छा साथ मिला और इस जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 122 रन जोड़े।

    चांदीमल ने पहले दिन के दूसरे सत्र के दौरान अपनी पारी को शतक में तब्दील किया।

    वह 116 रन बनाकर आउट हुए।

    आंकड़े 

    न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया पहला शतक 

    चांदीमल ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के विरुद्ध अब तक 9 टेस्ट खेले हैं, जिसकी 16 पारियों में 700 से अधिक रन बनाए हैं।

    इस टीम के खिलाफ वह 1 शतक के अलावा 6 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। मौजूदा सीरीज के पहले टेस्ट में उन्होंने 30 और 61 रन के स्कोर किए थे।

    उन्होंने अब तक कुल 11 टीमों के खिलाफ टेस्ट खेले हैं, जिसमें से 9 टीमों के खिलाफ शतक लगाए हैं।

    शतक 

    संयुक्त रूप से चौथे सर्वाधिक शतक वाले श्रीलंकाई बने चांदीमल

    चांदीमल अब टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के लिए संयुक्त रूप से चौथे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

    उन्होंने शतकों के मामले में एंजेलो मैथ्यूज, करुणारत्ने, मार्वन अटापट्टू और तिलकरत्ने दिलशान की बराबरी की है। इस सूची में दिग्गज कुमार संगकारा (38), महेला जयवर्धने (34) और अरविंदा डी सिल्वा (20) ही उनसे आगे हैं।

    यह श्रीलंका में चांदीमल के बल्ले से निकलने वाला 10वां टेस्ट शतक है।

    करियर 

    ऐसा रहा है चांदीमल का टेस्ट करियर 

    चांदीमल ने अपना पहला टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2012 में खेला था।

    उन्होंने अब तक खेले 84 टेस्ट मैचों की 150 पारियों में लगभग 45 की औसत के साथ 5,800 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 206 रन के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 16 शतक और 29 अर्धशतक लगाए हैं।

    वह श्रीलंका की ओर से फिलहाल 7वें सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिनेश चांदीमल
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    दिनेश चांदीमल

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम घोषित क्रिकेट समाचार
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम घोषित, चांदीमल भी शामिल क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम श्रीलंका: दूसरे टी-20 में चोटिल होने के बाद अस्पताल में भर्ती किए गए किशन क्रिकेट समाचार
    दिनेश चांदीमल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    पहला टेस्ट: इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका की पारी 236 पर सिमटी, ऐसा रहा पहला दिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कौन हैं श्रीलंका के मिलन रथनायके, जिन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में खेली 74 रन की पारी? इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड ने हासिल की बढ़त, ऐसा रहा दूसरा दिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: जेमी स्मिथ ने जड़ा अपना पहला टेस्ट शतक, जानिए उनके आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    टी-20 विश्व कप 2024: फजलहक फारूकी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप 2024: राशिद खान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप 2024: वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?  टी-20 विश्व कप 2024
     टी-20 विश्व कप 2024: वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    रविंद्र जडेजा ने बांग्लादेश के खिलाफ बनाया अपना सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम बांग्लादेश: भारतीय सरजमीं पर 5 विकेट लेने वाले पहले बांग्लादेशी गेंदबाज बने हसन महमूद भारतीय क्रिकेट टीम
    PCB ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज का दूसरा टेस्ट मुल्तान स्थानांतरित किया, जानिए कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
    भारत बनाम बांग्लादेश: मजबूत स्थिति में पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, 308 रन की ली बढ़त भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025