NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2020 नीलामी: सौरव गांगुली ने बताया, क्यों पैट कमिंस रहे सबसे ज़्यादा महंगे
    अगली खबर
    IPL 2020 नीलामी: सौरव गांगुली ने बताया, क्यों पैट कमिंस रहे सबसे ज़्यादा महंगे

    IPL 2020 नीलामी: सौरव गांगुली ने बताया, क्यों पैट कमिंस रहे सबसे ज़्यादा महंगे

    लेखन Neeraj Pandey
    Dec 20, 2019
    05:26 pm

    क्या है खबर?

    बीसीसीआई प्रेसीडेंट सौरव गांगुली ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 की नीलामी में पैट कमिंस के इतने महंगे दाम में बिकने पर अपनी राय रखी है।

    फिलहाल शानदार फॉर्म में चल रहे ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज कमिंस को कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने 15.50 करोड़ रूपये की कीमत में अपने साथ जोड़ा है।

    दादा ने बताया कि आखिर क्यों नीलामी में कमिंस के दाम में इतनी ज़्यादा बढ़ोत्तरी देखने को मिली।

    मांग

    'छोटे ऑक्शन' में काफी ज़्यादा थी कमिंस की मांग

    कमिंस ने IPL की नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के दबदबे को लीड किया।

    उनके लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच तगड़ी बिडिंग वार हुई।

    हालांकि, अंत में उन्हें दो बार की चैंपियन KKR ने अपने साथ जोड़ने में सफलता हासिल की।

    गांगुली को लगता है कि इस छोटे ऑक्शन में कमिंस की मांग काफी ज़्यादा थी और इसी कारण उनकी कीमत में इतना ज़्यादा इजाफा देखने को मिला।

    बयान

    मांग में होने का पड़ता है प्रभाव- गांगुली

    कोलकाता में एक इवेंट के दौरान गांगुली ने कहा, "नहीं, मुझे नहीं लगता (कमिंस का दाम काफी ज़्यादा होने पर)। मांग के ज़्यादा होने का काफी ज़्यादा प्रभाव होता है। खास तौर से इन छोटी नीलामियों में एक के बाद एक खिलाड़ी आते रहते हैं। बेन स्टोक्स भी इसी तरह की छोटी नीलामी का हिस्सा बने थे और इसी कारण उनका दाम बेहद कम से 14 करोड़ रूपये से भी ज़्यादा तक पहुंचा था।"

    रिकॉर्ड

    स्टोक्स को पीछे छोड़ सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने कमिंस

    कमिंस ने बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और अब IPL के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।

    2017 की नीलामी में स्टोक्स को राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स ने 14.5 करोड़ रूपये की कीमत में खरीदा था।

    इसके अलावा कमिंस IPL इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए हैं।

    लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है जिन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने 16 करोड़ रूपये में खरीदा था।

    सबसे महंगे

    कमिंस के बाद ये खिलाड़ी रहे सबसे महंगे

    कमिंस के बाद उनके साथी ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे बड़ी बोली हासिल की।

    मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 10.75 करोड़ रूपये में खरीदा है।

    दक्षिण अफ्रीका ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 करोड़ रूपये की कीमत में खरीदा है।

    एक और कंगारू खिलाड़ी नाथन-कूल्टर नाइल को मुंबई इंडियंस ने आठ करोड़ रूपये में खरीदा।

    वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कोट्रेल को KXIP ने साढ़े आठट करोड़ रूपये में खरीदा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    इंडियन प्रीमियर लीग
    आईपीएल समाचार

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    ईडन गार्डन में KKR ने की KXIP की जमकर धुनाई, जीता मैच, जानें रिकार्ड्स पंजाब किंग्स
    IPL 2019 Match 10: कोलकाता से भिड़ेगी युवा दिल्ली कैपिटल्स, जानें संभावित टीम और ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: जानिए कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स में कौन है ज़्यादा मज़बूत इंडियन प्रीमियर लीग
    #DCvKKR: टाई मुकाबले में शतक से चूके शॉ, सुपर ओवर में DC ने KKR को हराया IPL 12

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL में आ सकता है नया नियम, 11 की जगह टीम में चुनने होंगे 15 खिलाड़ी क्रिकेट समाचार
    IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए रविचंद्रन अश्विन, जल्द होगी औपचारिक घोषणा क्रिकेट समाचार
    IPL 2020: नो-बॉल के लिए होगा विशेष अंपायर, 'पावर प्लेयर' पर स्थिति साफ नहीं क्रिकेट समाचार
    BCCI का बड़ा फैसला; IPL 2020 में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें क्या है कारण क्रिकेट समाचार

    आईपीएल समाचार

    क्रिकेटर रसिख सलाम ने छिपाई थी असली उम्र, BCCI ने किया दो साल के लिए बैन BCCI
    अगले सीजन IPL में खेल सकती हैं 8 की बजाय 10 टीमें BCCI
    IPL 2020: क्या अश्विन को रिलीज करने के बारे में सोच रही है किंग्स इलेवन पंजाब? राजस्थान रॉयल्स
    रवि शास्त्री की जगह भारतीय टीम का कोच बनने को लेकर सौरव गांगुली का बड़ा बयान सौरव गांगुली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025