
बैडमिंटन: सात्विक-चिराग की जोड़ी ने रचा इतिहास, पुरुष युगल में हासिल की नंबर-1 रैंकिग
क्या है खबर?
बैडमिंटन में भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने 19वें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अब नंबर-1 रैंकिंग हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है।
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी बैडमिंटन विश्व फेडरेशन (BWF) रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पर पहुंचने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गई है।
BWF रैंकिंग के मुताबिक, सात्विक-चिराग की भारतीय जोड़ी इंडोनेशिया के फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान एड्रिएंटो को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंची है।
प्रदर्शन
2022 से कर रही शानदार प्रदर्शन
एशियाई खेलों के फाइनल में सात्विक-चिराग की जोड़ी ने दक्षिण कोरिया के चोई सोल-ग्यू और किम वोन-हो को हराकर सोना जीता था।
सात्विकसाईराज और चिराग 2022 से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने इंडियन ओपन, फ्रेंच ओपन, स्विस ओपन, इंडोनेशिया ओपन और कोरिया ओपन सहित 5 BWF विश्व टूर खिताब जीते हैं।
खासकर, इंडोनेशिया ओपन में उनकी जीत ने पुरुष युगल में भारत का पहला BWF सुपर 1000 विश्व टूर खिताब जीता था।
ट्विटर पोस्ट
भारतीय जोड़ी ने रचा इतिहास
On 🔝 of the 🌏!
— BAI Media (@BAI_Media) October 10, 2023
1️⃣st 🇮🇳 pair to achieve this feat 🫡@himantabiswa | @sanjay091968 | @lakhaniarun1 #BWFWorldRankings#IndiaontheRise#BadmintonTwitter #Badminton pic.twitter.com/B8t9cmEeZc