Loading...
रणजी ट्रॉफी 2026-27: सरफराज खान ने जड़ा 18वां प्रथम श्रेणी शतक, जानिए उनके आंकड़े 
सरफराज खान ने शानदार शतकीय पारी खेली (फाइल तस्वीर)

रणजी ट्रॉफी 2026-27: सरफराज खान ने जड़ा 18वां प्रथम श्रेणी शतक, जानिए उनके आंकड़े 

Oct 19, 2026
06:43 pm

क्या है खबर?

रणजी ट्रॉफी 2026-27 में मुंबई क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सरफराज खान ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट टीम के खिलाफ अपनी पहली पारी में शानदार शतक (139*) लगाया। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का कुल 18वां शतक साबित हुआ। इस मुकाबले से पहले चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच में सरफराज अच्छा नहीं कर पाए थे। वह सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए थे। ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी

ऐसी रही सरफराज की पारी और साझेदारी 

सरफराज ने 213 गेंदों का सामना किया और 139 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके बल्ले से 18 चौके निकले और उनकी स्ट्राइक रेट 65.26 की रही।

इस खिलाड़ी ने कप्तान सिद्धेश लाड के साथ 123 गेंदों में 68 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद आकाश आनंद के साथ मिलकर उन्होंने 304 गेंदों में 176 रन जोड़े।

कप्तान सिद्धेश 188 गेंदों में 87 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, आकश 58 रन बनाकर अभी नाबाद हैं।

करियर

ऐसा रहा है सरफराज का प्रथम श्रेणी करियर 

सरफराज ने 2014 में बंगाल क्रिकेट टीम के खिलाफ प्रथम श्रेणी करियर का आगाज किया था।

वह अब तक 65 मैचों की 96 पारियों में 5,100 से अधिक रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 18 शतक के अलावा 16 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 301 रन का रहा है।

वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 6 टेस्ट की 11 पारियों में 37.10 की औसत से 371 रन बनाने में सफल रहे हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

सरफराज ने कमाल की पारी खेली 

ADVERTISEMENT