संजू सैमसन या वैभव सूर्यवंशी? चेतेश्वर पुजारा ने बताया किसे मिले प्लेइंग इलेवन में मौका
क्या है खबर?
संजू सैमसन के लगातार खराब प्रदर्शन के बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा उनके बचाव में उतर आए हैं। पुजारा ने साफ कहा है कि कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन के कारण टीम प्रबंधन को सैमसन की प्लेइंग इलेवन में जगह पर संदेह नहीं करना चाहिए। सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका देने की बात कही जा रही है। पहले टी-20 में सैमसन ने 11 रन बनाए थे। एशियाई खेलों में भी वह कुछ खास नहीं कर पाए थे।
बयान
सैमसन को लेकर पुजारा ने क्या कहा?
जियो-हॉटस्टार से बातचीत में पुजारा ने कहा कि सैमसन पर किसी तरह का दबाव नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सैमसन भारतीय टीम के लिए विश्व कप जीत चुके हैं और उस टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था।
पुजारा ने उन्हें बेहतरीन खिलाड़ी बताते हुए कहा कि टीम की प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह को लेकर किसी तरह का सवाल नहीं उठना चाहिए।
उन्होंने सैमसन पर भरोसा जताने की बात कही।
टी-20
किसी खिलाड़ी के लिए एक या 2 मैच खराब हो सकते हैं- पुजारा
पुजारा ने सैमसन के बारे में आगे कहा कि किसी खिलाड़ी के एक या 2 मैच खराब हो सकते हैं।
अगर सैमसन के साथ भी ऐसा होता है तो उस समय टीम प्रबंधन को आगे आकर उन्हें सही संदेश देना चाहिए।
पुजारा के मुताबिक सैमसन को यह भरोसा दिलाया जाना चाहिए कि वह टीम के अहम सदस्य हैं और प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहेंगे।
सैमसन को खुद को खुलकर व्यक्त करना चाहिए और अपने स्वाभाविक खेल पर ध्यान देना चाहिए।
सलामी बल्लेबाज
सूर्यवंशी को लेकर पुजारा ने कही ये बात
पुजारा ने आगे कहा कि टी-20 प्रारूप में खिलाड़ियों से बीच-बीच में खराब प्रदर्शन होना स्वाभाविक है।
उन्होंने सूर्यवंशी को लेकर कहा कि सूर्यवंशी टीम में मौजूद हैं और सही समय आने पर उन्हें भी मौका मिलेगा, लेकिन टीम में बार-बार बदलाव नहीं किए जाने चाहिए।
पुजारा ने भरोसा जताया कि अगर सैमसन को 2 या 3 और पारियां खेलने का मौका मिलता है तो वह निश्चित तौर पर शानदार प्रदर्शन करेंगे और अपनी क्षमता साबित करेंगे।
राय
अभिषेक शर्मा को लेकर ये बोले पुजारा
पुजारा ने अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी पर भी अपनी राय रखी।
उन्होंने कहा कि अभिषेक ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन शाई होप ने जल्द समझ लिया कि लखनऊ की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल रही है।
पुजारा ने कहा कि ऑफ स्पिन के खिलाफ अभिषेक का रिकॉर्ड पहले अच्छा नहीं रहा है, हालांकि इसमें काफी सुधार हुआ है। रॉस्टन चेज के खिलाफ उनके शॉट चयन में सुधार की गुंजाइश थी।