IPL: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कैसा रहा है संजू सैमसन का प्रदर्शन?
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा।
RR की टीम को अपने पिछले दो मैचों में हार झेलनी पड़ी है। कप्तान संजू सैमसन भी पिछले कुछ मैचों में लय में नहीं दिखे हैं। ऐसे में वह वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मैच में हर हाल में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।
सैमसन के KKR के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।
आंकड़े
सैमसन का IPL करियर और कोलकाता के खिलाफ प्रदर्शन
सैमसन ने अब तक 111 मैचों में 28.13 की औसत से 2729 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने तीन शतक और 13 अर्धशतक भी लगाए हैं। वह RR की मौजूदा टीम से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
वहीं KKR के खिलाफ सैमसन ने अब तक 14 मैचों में 123.7 के स्ट्राइक रेट से 334 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 32 चौके और नौ छक्के भी लगाए हैं।
प्रदर्शन
कोलकाता के मुख्य गेंदबाजों के खिलाफ सैमसन का प्रदर्शन
सैमसन ने अब तक पैट कमिंस की पांच गेंदों का सामना किया है और चार रन बनाए हैं। दूसरी तरफ कमिंस ने उन्हें कभी आउट नहीं किया है।
वहीं सैमसन ने प्रसिद्ध कृष्णा की सात गेंदों में 12 रन बनाए हैं। इस बीच कृष्णा उन्हें आउट नहीं कर सके हैं।
वहीं सुनील नरेन के खिलाफ सैमसन दबाव में दिखे हैं। सैमसन ने नरेन की 45 गेंदों में 39 रन बनाए हैं। इस बीच नरेन ने तीन बार उन्हें आउट किया है।
तेज और स्पिन गेंदबाज
तेज और स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ सैमसन का प्रदर्शन
संजू सैमसन ने स्पिनरों के खिलाफ 1,076 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 57 छक्के और 47 चौके भी लगाए हैं। दूसरी ओर स्पिन गेंदबाजों ने सैमसन को 33 बार आउट किया है।
सैमसन ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ 1,653 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 66 छक्के और 159 चौके भी लगाए हैं। दूसरी ओर तेज गेंदबाजों ने 56 बार सैमसन का विकेट हासिल किया है।
जानकारी
IPL 2021 में अब तक सैमसन का प्रदर्शन
इस सीजन में सैमसन ने 36.25 की औसत से 145 रन बनाए हैं। पहले मुकाबले में शतक लगाने वाले सैमसन अगले तीन मैचों में सस्ते में आउट हो गए हैं। IPL 2021 में उन्होंने अब तक 21, 1, 4 और 119 के स्कोर किए हैं।