NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL में अब तक शानदार रहा है संजू सैमसन का सफर, आंकड़ों में जानिए
    IPL में अब तक शानदार रहा है संजू सैमसन का सफर, आंकड़ों में जानिए
    खेलकूद

    IPL में अब तक शानदार रहा है संजू सैमसन का सफर, आंकड़ों में जानिए

    लेखन अंकित पसबोला
    April 04, 2021 | 08:30 am 1 मिनट में पढ़ें
    IPL में अब तक शानदार रहा है संजू सैमसन का सफर, आंकड़ों में जानिए

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 की शुरुआत 09 अप्रैल से होनी है। इस सीजन में ​राजस्थान रॉयल्स (RR) अपना पहला मुकाबला 12 अप्रैल को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेलेगी। पिछले सीजन में फिस्सडी साबित हुई RR इस बार संजू सैमसन की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएगी। IPL 2020 में उन्होंने अपनी टीम की ओर से सर्वाधिक रन बनाए थे। सैमसन के IPL के सफर पर एक नजर डालते हैं।

    ऐसा रहा है सैमसन का IPL करियर

    पिछले कुछ सालों से संजू सैमसन ने IPL में आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की है। उन्होंने अब तक के IPL करियर में 107 मैच खेले हैं, जिसमें 27.78 की औसत से 2,584 रन बनाए हैं। ये रन उन्होंने 133.74 के स्ट्राइक रेट से अपने नाम किए हैं। इस बीच उन्होंने 2 शतक और 13 अर्धशतक भी लगाए हैं। वहीं सैमसन ने लीग में 100 से अधिक छक्के (115) भी लगाए हैं।

    सैमसन ने किया था IPL का शानदार आगाज

    अपने डेब्यू IPL सीजन (2013) में RR की ओर से सैमसन ने 206 रन बनाए थे और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर बने थे। अगले सीजन में सैमसन, रहाणे के साथ (339) टीम के लिए संयुक्त रूप से सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। ​वह अगले दो सीजन में दिल्ली कैपिटल (DC) के साथ खेले। 2017 में उन्होंने अपना पहला IPL शतक लगाया था। वह उस सीजन में DC के लिए (386) शीर्ष स्कोरर थे।

    2,000 IPL रन बनाने वाले सबसे युवा बने थे सैमसन

    2018 की नीलामी में, सैमसन को फिर से RR द्वारा खरीदा गया था। उन्होंने उस सीजन में 31.50 की औसत से 441 रन बनाए थे। ​सैमसन ने 2019 में अपना दूसरा शतक SRH के खिलाफ लगाया था। उन्होंने सिर्फ 55 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए थे। उस सीजन के दौरान, वह IPL इतिहास में 2,000 रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने थे। ​वहीं IPL 2020 में सैमसन ने टूर्नामेंट (26) में दूसरा सबसे अधिक छक्के लगाए थे।

    विकेटकीपिंग में 35 शिकार कर चुके हैं सैमसन

    विकेटकीपिंग में सैमसन ने 48 मैचों में 35 शिकार किए हैं। इस दौरान उन्होंने 29 कैच और छह स्टम्प्स किए हैं। एक IPL मैच में उन्होंने अधिकतम चार शिकार किए हैं।

    IPL 2021 में ये रिकार्ड्स बना सकते हैं सैमसन

    सैमसन आगामी संस्करण में 3,000 रनों के आंकड़े को छू सकते हैं। उन्हें ये मुकाम हासिल करने के लिए 416 रनों की दरकार है। वह IPL में सर्वाधिक रन बनाने वालों के मामले में 24वें स्थान पर हैं। ऐसे में IPL 2021 में वह टॉप-20 में शामिल हो सकते हैं। RR की ओर से वह (1,907) रहाणे (2,810) और शेन वॉटसन (2,372) के बाद तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके पास वॉटसन को पीछे छोड़ने का मौका होगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2021 में ये अहम रिकार्ड्स बना सकती है कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स के दल का एक व्यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव- रिपोर्ट चेन्नई सुपरकिंग्स
    पिछले तीन सीजन में ऐसा रहा है मुंबई इंडियंस का IPL में प्रदर्शन मुंबई इंडियंस
    IPL 2021: सीजन के पहले दो मैच मिस कर सकते हैं मुस्तफिजुर रहमान, जानें कारण राजस्थान रॉयल्स

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2021 की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स को लगा झटका, अक्षर पटेल हुए कोरोना संक्रमित इंडियन प्रीमियर लीग
    दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान: बाबर आजम ने लगाए सबसे तेज 13 शतक, अमला-कोहली को पीछे छोड़ा पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    IPL 2021 से पहले वानखेड़े स्टेडियम के आठ ग्राउंड्समैन हुए कोरोना संक्रमित इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में शानदार रहा है विराट कोहली का अब तक का सफर, जानिए आंकड़े ​ इंडियन प्रीमियर लीग
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023