Page Loader
टी-20 अंतरराष्ट्रीय में श्रीलंका के खिलाफ कैसा रहा है संजू सैमसन का प्रदर्शन?
संजू सैमसन का श्रीलंका के खिलाफ प्रदर्शन (फोटो: ट्विटर/@IamSanjuSamson)

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में श्रीलंका के खिलाफ कैसा रहा है संजू सैमसन का प्रदर्शन?

Jan 02, 2023
08:41 pm

क्या है खबर?

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हैं, लेकिन भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर सके हैं। अब सैमसन के पास धीरे-धीरे अपनी जगह पक्की करने का मौका आ रहा है। श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ होने जा रही टी-20 सीरीज सैमसन के लिए एक बड़े मौके के रूप में आई है। सैमसन इसे भुनाना चाहेंगे, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ अब तक उन्होंने संघर्ष ही किया है।

प्रदर्शन

श्रीलंका के खिलाफ ऐसा रहा है सैमसन का प्रदर्शन

सैमसन ने श्रीलंका के खिलाफ सात टी-20 मैचों की छह पारियों में 16.16 की निराशाजनक औसत के साथ केवल 97 रन बनाए हैं। इस दौरान 39 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है और उन्होंने 129.33 की स्ट्राइक-रेट से रन बनाए हैं। भारत में श्रीलंका के खिलाफ खेली तीन पारियों में सैमसन ने 21 की औसत के साथ 63 रन बनाए हैं। भारत में उनका स्ट्राइक-रेट 161.33 का रहा है।