संजू सैमसन ने 'जेलर 2' के लिए बुक किया पूरा सिनेमा हॉल, टीम साथी भी पहुंचे
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने साउथ सिनेमा के महानायक रजनीकांत के प्रति अपनी दीवानगी का एक अनोखा उदाहरण पेश किया है। सैमसन ने रजनीकांत की हालिया रिलीज फिल्म 'जेलर 2' को देखने के लिए एक पूरा सिनेमा हॉल ही बुक कर लिया। इस फिल्म को उन्होंने अपनी पत्नी, दोस्तों और भारतीय क्रिकेट टीम के उन साथी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के साथ देखा, जिन्हें तमिल भाषा की समझ है।
बयान
सैमसन ने क्या दिया बयान?
फिल्म की स्क्रीनिंग के मौके पर मीडिया से बात करते हुए सैमसन ने कहा, "मुझे रजनीकांत सर की फिल्में देखना बहुत पसंद है और मैं हमेशा उनकी अगली फिल्म का इंतजार करता हूं। मैं वास्तव में एक दिन लेट हूं। मैं उनकी अधिक से अधिक फिल्में देखने की कोशिश करता हूं। कल, दिल्ली में हमारा एक कार्यक्रम था, जिसकी वजह से मैं इसे नहीं देख सका। आज, सौभाग्य से मैं पूरा थिएटर बुक करने के लिए भाग्यशाली रहा।"
निमंत्रण
सैमसन ने किन्हें दिया फिल्म देखने का निमंत्रण
सैमसन ने कहा, "मैंने यह फिल्म देखने के लिए अपने दोस्तों को आमंत्रित किया है और मेरी पत्नी भी यहां है। मैं रजनी सर को बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं।"
उनसे भारतीय टीम के साथियों के बारे में पूछने पर उन्होंने स्पष्ट किया, "टीम और सपोर्ट स्टाफ में हर कोई जो तमिल जानता है, वह आ रहा है।"
सैमसन सिनेमा का लुत्फ उठाने के बाद अब न्यूजीलैंड दौरे के लिए मैदान पर ध्यान केंद्रित करेंगे।