Page Loader
महेंद्र सिंह धोनी की चोट पर साक्षी ने दिया अपडेट, कहा- कर रहे हैं रिकवरी
महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2023 के बाद घुटने की सर्जरी कराई थी (तस्वीर: ट्विटर/@ChennaiIPL)

महेंद्र सिंह धोनी की चोट पर साक्षी ने दिया अपडेट, कहा- कर रहे हैं रिकवरी

Jul 28, 2023
06:10 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी काफी तकलीफ में नजर आए थे। टूर्नामेंट के बाद उन्होंने कोकिलाबेन अस्पताल में धुटने की सर्जरी कराई थी। अब धोनी की पत्नी साक्षी ने उनकी चोट पर अपडेट दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में फैन धोनी का हालचाल पूछता है, इस पार साक्षी कहती हैं कि वह रिकवरी कर रहे हैं और पुनर्वास (रिहैब) के दौर से गुजर रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रह वीडियो

प्रदर्शन

CSK ने जीता था IPL 2023 का खिताब

हाल ही में धोनी का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, इसमें वह वर्कआउट से लौटते नजर रहे थे। धोनी IPL 2024 में भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। उनकी कप्तानी ने CSK ने IPL 2023 का खिताब जीता था। इसके बाद धोनी ने कहा था, "यह संन्यास लेने के लिए अच्छा समय है। लेकिन मैं अगले 9 महीने कड़ी मेहनत करके वापस आऊंगा।" CSK और मुंबई इंडियंस संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा IPL खिताब जीतने वाली टीम हैं।