Loading...
सैम अयूब ने सूर्यवंशी को आउट कर मनाया आक्रामक जश्न, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने की आलोचना
पाकिस्तानी ऑलराउंडर सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद मनाया था आक्रामक जश्न

सैम अयूब ने सूर्यवंशी को आउट कर मनाया आक्रामक जश्न, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने की आलोचना

Oct 04, 2026
01:09 pm

क्या है खबर?

एशियाई खेल 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम के हाथों पाकिस्तान को मिली 19 रनों की हार के बाद नया मैदान-विवाद सामने आया है। मैच में पाकिस्तानी ऑलराउंडर सैम अयूब ने 15 वर्षीय भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया था। इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हो रहा है। इस बीच पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल भड़क गए हैं और उन्होंने अयूब की जमकर क्लास लगाई है।

प्रकरण

क्या है आक्रामक जश्न का पूरा मामला?

मैच के तीसरे ओवर में अयूब ने सूर्यवंशी को 9 गेंदों पर 15 रन बनाने के बाद आउट कर दिया था। सूर्यवंशी रिवर्स स्वीप खेलने के प्रयास में कैच आउट हुए थे।

इसके बाद अयूब ने आक्रामक और मजाकिया लहजे में 'बेबी क्रैडल' (बच्चे को गोद में झुलाने वाला) इशारा करते हुए उन्हें चिढ़ाना शुरू कर दिया।

हालांकि, सूर्यवंशी ने इस हरकत पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और बेहद परिपक्वता दिखाते हुए सीधे पवेलियन लौट गए।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

ADVERTISEMENT

बयान

अकमल ने क्या दिया बयान?

अकमल ने यूट्यूब शो 'गेम प्लान' पर अयूब की इस हरकर की आलोचना करते हुए कहा, "हमारा (पाकिस्तान) प्रदर्शन मैदान पर बिल्कुल भी अच्छा नहीं है, लेकिन हम ऐसी हरकतें सिर्फ सोशल मीडिया पर छाने और रील्स बटोरने के लिए कर रहे हैं। टीम प्रबंधन को इस मामले में गंभीरता से विचार करना चाहिए। हर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सम्मान का हकदार होता है और किसी का भी मैदान पर इस तरह मजाक नहीं उड़ाया जाना चाहिए।"

ADVERTISEMENT

निराशा

अयूब कोई बच्चा नहीं- अकमल

अकमल ने अयूब की हरकत को अपरिपक्वता की निशानी बताते हुए कहा, "अयूब को यह समझने की जरूरत है कि वह अब कोई बच्चे नहीं हैं। उन्हें अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए। जब वह पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, तो उन्हें जिम्मेदारी से व्यवहार करना चाहिए और टीम प्रबंधन को भी ध्यान देने की जरूरत है।"

बता दें कि अयूब की इस हरकत के बाद भी भारत ने जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर लिया।

मुकाबला

भारत ने किस तरह जीता मुकाबला?

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर निर्णय किया था, लेकिन उसे शुरुआती झटके लग गए।

इस दौरान सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (61) ने एक छोर पर आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए रन गति को बनाए रखा।

इसके बाद तिलक वर्मा (51*) ने अर्धशकीय पारी खेलकर स्कोर को 211/6 पहुंचाने में मदद की।

जवाब में पाकिस्तान की टीम हसन नवाज (96) और माज सदाकत (23) पारियों के बाद भी 192/6 का स्कोर ही बना पाई।

ADVERTISEMENT