टी-20 अंतरराष्ट्रीय: साहिबजादा फरहान ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड, अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा
क्या है खबर?
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान साहिबजादा फरहान ने 2 पूर्ण सदस्य देशों (टेस्ट खेलने वाले) के बीच 3 मैचों की द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में कुल 238 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
रिकॉर्ड
फरहान ने तोड़ा अभिषेक का रिकॉर्ड
फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 3 पारियों में 79.33 की औसत और 165.28 की स्ट्राइक रेट से 238 रन बनाए। उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले।
वहीं, अभिषेक ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ इसी साल 3 मैचों की टी-20 सीरीज में 229 रन बनाए थे। उनकी औसत 76.33 की रही थी। उन्होंने 269.41 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी।
इस सूची में तीसरे स्थान पर कॉलिन मुनरो हैं। उन्होंने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 223 रन बनाए थे।
2026
कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं अभिषेक और फरहान
साल 2026 में फरहान ने 16 मुकाबले खेले हैं और इसकी 15 पारियों में 49.78 की औसत से 697 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 155.92 की रही है।
उनके बल्ले से 2 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100* रन रहा है।
वहीं, अभिषेक ने 32 मैचों की 32 पारियों में 29.70 की औसत और 206.50 की स्ट्राइक रेट से 921 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से एक शतक और 8 अर्धशतक निकले थे।