NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / SA20: सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को हराकर जीता पहला खिताब, ये बने रिकॉर्ड्स 
    खेलकूद

    SA20: सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को हराकर जीता पहला खिताब, ये बने रिकॉर्ड्स 

    SA20: सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को हराकर जीता पहला खिताब, ये बने रिकॉर्ड्स 
    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 12, 2023, 08:17 pm 1 मिनट में पढ़ें
    SA20: सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को हराकर जीता पहला खिताब, ये बने रिकॉर्ड्स 
    सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने जीता खिताब (तस्वीर: ट्विटर/@PretoriaCapsSA)

    पहली बार खेली गई SA20 लीग के फाइनल में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को 4 विकेट से हरा दिया है। जोहानसबर्ग में खेले गए खिताबी मुकाबले में प्रिटोरिया के बल्लेबाजों ने निराश किया और पूरी टीम 135 रन बनाकर 19.3 ओवर में ऑलआउट हो गई। जवाब में ईस्टर्न केप ने एडम रॉसिंगटन के अर्धशतक (57) की बदौलत 16.2 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    इस तरह रहा फाइनल मैच 

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रिटोरिया ने पॉवरप्ले के बाद 56/2 का स्कोर बनाया। तेज शुरुआत के बाद प्रिटोरिया के मध्यक्रम ने खराब प्रदर्शन किया और निरंतर अपने विकेट खोए। प्रिटोरिया से कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 21 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ईस्टर्न केप के एडम रॉसिंगटन 57 (30) ने तेज पारी खेली, जिसके फलस्वरूप टीम ने पॉवरप्ले में एक विकेट खोकर 76 रन बनाए। बचा हुआ काम कप्तान एडेन मार्करम 26 (19) ने पूरा किया।

    वैन डेर मर्व ने झटके 4 विकेट 

    ईस्टर्न केप के गेंदबाज रूलोफ वैन डेर मर्व ने खिताबी मुकाबले में कमाल की गेंदबाजी की और अपने चार ओवर के स्पैल में 31 रन देकर 4 अहम विकेट हासिल किए। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 10 मैचों में 9.55 की औसत और 5.61 की इकॉनमी रेट से कुल 20 विकेट हासिल किए हैं। वह संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। प्रिटोरिया के एनरिक नोर्खिया ने 11 मैचों में 20 विकेट चटकाए।

    खराब रही प्रिटोरिया की बल्लेबाजी 

    प्रिटोरिया से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। सलामी बल्लेबाज सॉल्ट ने सात गेंदों में 8 रन बनाए, जबकि मेंडिस ने 19 गेंदों में 21 रनों का योगदान दिया। रिले रोसौव (19), कॉलिन इनग्राम (17) और जेम्स नीशम (19) टिक जाने के बावजूद बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। प्रिटोरिया की ओर से सिर्फ दो छक्के देखने को मिले, जबकि पांच बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

    रॉसिंगटन ने लगाया तूफानी अर्धशतक 

    लक्ष्य का पीछा करते हुए पारी की शुरुआत करने आए रॉसिंगटन ने महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। यह इस टूर्नामेंट में उनका दूसरा अर्धशतक है। उन्होंने 30 गेंदों में चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 57 रन की पारी खेली। SA20 में उन्होंने 10 मैचों में 27.33 की औसत और 166.21 की स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं। इस दौरान 72 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।

    मार्करम ने किया ऑलराउंड प्रदर्शन 

    मार्करम ने गेंदबाजी में अपने चार ओवरों में 17 रन देकर एक विकेट लिया। बल्लेबाजी में उन्होंने 19 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए। उन्होंने इस प्रतियोगिता में 12 मैचों में 33.27 की औसत और 127.97 की स्ट्राइक रेट से 366 रन बनाए। वह पर्ल रॉयल्स के जोस बटलर (391) और जो बर्ग के फाफ डुप्लेसी (369) के बाद प्रतियोगिता में तीसरे सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज रहे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट
    SA20
    सनराइजर्स ईस्टर्न केप

    क्रिकेट समाचार

    महिला टी-20 विश्व कप: पाकिस्तान ने भारत को दिया 150 रन का लक्ष्य, मारूफ का अर्धशतक  महिला टी-20 विश्व कप
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: जयदेव उनादकट को भारतीय टीम से किया गया रिलीज, जानिए क्या है कारण जयदेव उनादकट
    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: गुडाकेश मोती ने झटके 7 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    WPL नीलामी: इन 5 विदेशी खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली  विमेंस प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    महिला टी-20 विश्व कप: भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  महिला टी-20 विश्व कप
    WPL नीलामी: अंडर-19 महिला विश्व कप की इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली विमेंस प्रीमियर लीग
    महिला टी-20 विश्व कप: एलिसा हीली ने लगाया 13वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  महिला टी-20 विश्व कप
    महिला टी-20 विश्व कप: एश्ले गार्डनर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ झटके 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  महिला टी-20 विश्व कप

    SA20

    SA20: फाइनल में प्रिटोरिया कैपिटल से भिड़ेगा सनराइजर्स ईस्टर्न केप, जानिए टीमों का सफर और आंकड़े टी-20 क्रिकेट
    SA20: ऐडन मार्करम ने लगाया शतक, जोबर्ग सुपरकिंग्स को हराकर फाइनल में पहुंची सनराइजर्स ईस्टर्न केप सनराइजर्स ईस्टर्न केप
    SA20: हेनरिक क्लासेन बने टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस
    SA20: टेंबा बावुमा नीलामी में नहीं बिके थे, अब इस टीम ने अपने साथ जोड़ा सनराइजर्स ईस्टर्न केप

    सनराइजर्स ईस्टर्न केप

    IPL 2023: डेविड वार्नर बनेंगे दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान, जानिए उनके आंकड़े  डेविड वार्नर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023