Loading...
रणजी ट्रॉफी 2026-27: रुतुराज गायकवाड़ ने प्रथम श्रेणी करियर का 10वां शतक जड़ा, जानिए उनके आंकड़े 
रुतुराज गायकवाड़ ने शानदार पारी खेली (फाइल तस्वीर)

रणजी ट्रॉफी 2026-27: रुतुराज गायकवाड़ ने प्रथम श्रेणी करियर का 10वां शतक जड़ा, जानिए उनके आंकड़े 

Oct 20, 2026
01:26 pm

क्या है खबर?

रणजी ट्रॉफी 2026-27 में महाराष्ट्र क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने झारखंड क्रिकेट टीम के खिलाफ बेहतरीन शतकीय पारी (101*) खेली। ये उनके प्रथम श्रेणी करियर का 10वां शतक साबित हुआ। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ वनडे सीरीज में रुतुराज कुछ खास नहीं कर पाए थे। उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा था। उन्होंने 15, 12 और 33 के स्कोर बनाए थे। ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

पारी

ऐसी रही रुतुराज की पारी और साझेदारी 

रुतुराज ने 172 गेंदों पर 101 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और एक छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 58.72 की रही।

रुतुराज की शतकीय पारी के अलावा अंकित बावने (169*) और दिग्विजय पाटिल (148) ने भी शतक लगाए।

तीनों की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत महाराष्ट्र ने पहली पारी 5 विकेट पर 527 रन बनाकर घोषित कर दी।

रुतुराज ने अंकित के साथ मिलकर 329 गेंदों पर 182 रन की साझेदारी भी की।

करियर

रुतुराज के प्रथम श्रेणी करियर पर एक नजर 

रुतुराज ने अपना पहला प्रथम श्रेणी मुकाबला साल 2016 में झारखंड के खिलाफ खेला था।

उन्होंने अब तक 49 मुकाबले खेले हैं और इसकी 82 पारियों में लगभग 45 की औसत से 3,466 रन बनाने में सफल रहे हैं।

10 शतक के अलावा इस खिलाड़ी के बल्ले से 19 अर्धशतक भी निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 195 रन रहा है।

घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के बावजूद रुतुराज भारत के लिए एक भी टेस्ट मैच नहीं खेल पाए हैं।

ADVERTISEMENT