NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रुतुराज गायकवाड़ ने IPL 2024 में अपने प्रदर्शन से हासिल की ये बड़ी उपलब्धियां
    अगली खबर
    रुतुराज गायकवाड़ ने IPL 2024 में अपने प्रदर्शन से हासिल की ये बड़ी उपलब्धियां
    रुतुराज गायकवाड़ ने IPL 2024 में किया शानदार प्रदर्शन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    रुतुराज गायकवाड़ ने IPL 2024 में अपने प्रदर्शन से हासिल की ये बड़ी उपलब्धियां

    लेखन भारत शर्मा
    May 19, 2024
    04:33 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का अभियान समाप्त हो गया है।

    वह शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ अपना अंतिम लीग चरण मुकाबला हारकर बाहर हो गई।

    भले ही CSK प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई, लेकिन उसके कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। विशेष रूप से यह गायकवाड़ का बतौर कप्तान पहला IPL संस्करण था।

    आइए IPL 2024 में उनके द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों पर नजर डालते हैं।

    #1

    3 अलग-अलग संस्करणों में 550 से अधिक रन

    गायकवाड़ ने 53 की औसत और 141.16 की स्ट्राइक रेट 583 रन के साथ संस्करण का समापन किया।

    वह CSK के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने एक शतक के अलावा 4 अर्धशतक भी लगाए।

    उन्होंने 2021 में 635 रन और 2023 में 590 रन बनाए थे। गायकवाड़ 3 अलग-अलग संस्करणों में CSK के लिए 550 से अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

    CSK के किसी अन्य बल्लेबाज ने दो संस्करण में भी ऐसा नहीं किया है।

    #2

    सबसे तेज 2,000 IPL रन बनाने वाले भारतीय

    मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ गायकवाड़ ने 2,000 IPL रन पूरे किए थे। उन्होंने 57वीं पारी में यह कारनामा किया था।

    वह IPL में सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाले भारतीय बने थे। कुल मिलाकर वह तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी हैं। क्रिस गेल और शॉन मार्श ही उनसे आगे हैं।

    गेल ने 48 और मार्श ने 52 पारियों में ऐसा किया था। गायकवाड़ के अब IPL में 2 शतक और 18 अर्धशतकों से 2,380 रन हो गए हैं।

    #3

    CSK के लिए 2 IPL शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी

    गायकवाड़ ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मैच में अविश्वसनीय शतकीय पारी (108) खेली थी।

    यह उनका दूसरा IPL शतक था। उनका पहला शतक (101) साल 2021 संस्करण में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ आया था।

    इसके साथ ही गायकवाड़ CSK के लिए 2 IPL शतक लगाने वाले केवल तीसरे बल्लेबाज बने हैं। इस मामले में मुरली विजय (2) और शेन वॉटसन (2) अन्य खिलाड़ी हैं।

    #4

    CSK के लिए सर्वाधिक 90 से अधिक स्कोर

    सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच में गायकवाड़ ने 54 गेंदों पर 98 रन बनाए थे।

    वह लगातार दो IPL शतक लगाने वाले CSK के पहले बल्लेबाज बनने से चूक गए। इस बीच, यह गायकवाड़ का IPL में 5वां 90 से अधिक रन का स्कोर था।

    सुरेश रैना (3) CSK के लिए 2 से अधिक 90 से अधिक स्कोर वाले एकमात्र अन्य बल्लेबाज हैं। इस मामले में फाफ डु प्लेसिस के नाम भी 2 90+ स्कोर दर्ज हैं।

    #5

    बतौर ओपनर CSK के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

    गायकवाड़ ने सीजन में 5 बार 50 रन का आंकड़ा छुआ। उनका एक अर्धशतक तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए आया।

    इस बीच, स्टार बल्लेबाज के पास अब IPL में CSK के सलामी बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक 50 से अधिक स्कोर हैं।

    वह डु प्लेसिस (16) से आगे निकल गए हैं। गायकवाड़ CSK के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में 2,000 रन (अब 2,289) पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज भी बने हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2024
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    रुतुराज गायकवाड़
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    ताज़ा खबरें

    मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया राष्ट्रीय समन्वयक बहुजन समाज पार्टी
    #NewsBytesExplainer: भारत ने बांग्लादेश की किन-किन वस्तुओं पर लगाया आयात प्रतिबंध, क्या होगा असर? #NewsBytesExplainer
    'मिशन इम्पॉसिबल 8' की आंधी के बीच भी बॉक्स ऑफिस पर 'रेड 2' का कमाल जारी अजय देवगन
    IPL 2025: KKR ने रोवमैन पॉवेल की जगह शिवम शुक्ला को टीम में किया शामिल कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2024

    IPL में SRH और GT का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: PBKS ने RR को हराते हुए दर्ज की अपनी 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम PBKS: सैम कर्रन ने जड़ा IPL करियर का 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  सैम कर्रन
    IPL 2024: SRH बनाम GT मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए राजीव गांधी स्टेडियम के आंकड़े  सनराइजर्स हैदराबाद

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    CSK बनाम PBKS: रुतुराज गायकवाड़ ने इस सीजन में बनाया अपना 5वां 50+स्कोर, हासिल की उपलब्धि  रुतुराज गायकवाड़
    IPL 2024: PBKS ने CSK को हराते हुए दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स पंजाब किंग्स
    IPL में किस टीम ने CSK के खिलाफ दर्ज की लगातार सबसे ज्यादा जीत? जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: PBKS बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    रुतुराज गायकवाड़

    शिखर धवन ने एशियाई खेलों में जगह न मिलने पर जताई हैरानी, जानिए क्या कहा भारतीय क्रिकेट टीम
    आयरलैंड बनाम भारत: स्पोर्ट्स18 पर देख पाएंगे सीरीज का लाइव प्रसारण, वायकॉम18 को मिले प्रसारण अधिकार भारतीय क्रिकेट टीम
    किरण मोरे ने रुतुराज को बताया भविष्य का कप्तान, कहा- वह धोनी के नेतृत्व में खेले भारतीय क्रिकेट टीम
    आयरलैंड बनाम भारत: रुतुराज गायकवाड़ ने खेली टी-20 करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    GT बनाम RCB: विराट कोहली ने जड़ा IPL 2024 में अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: विराट कोहली ने 7वीं बार एक सीजन में बनाए 500 से अधिक रन, जानिए आंकड़े विराट कोहली
    IPL 2024: RCB बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में RCB और GT का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  गुजरात टाइटंस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025