Page Loader
RR बनाम CSK: रुतुराज गायकवाड ने IPL 2025 में जड़ा अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
रुतुराज गायकवाड ने कमाल की पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@IPL)

RR बनाम CSK: रुतुराज गायकवाड ने IPL 2025 में जड़ा अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

Mar 30, 2025
11:48 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 11वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के कप्तान रुतुराज गायकवाड ने 63 रन की शानदार पारी खेली। ये उनके IPL करियर का 20वां अर्धशतक रहा। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ IPL में अपना पहला अर्धशतक लगाया है। हालांकि, इस शानदार पारी के बावजूद उनकी टीम मैच नहीं जीत पाई। RR ने यह मुकाबला 6 रन से अपने नाम किया। आइए गायकवाड की पारी पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

ऐसी रही गायकवाड़ की पारी 

गायकवाड़ ने मैच में 44 गेंदों का सामना किया और 63 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 143.18 की रही। CSK को पहला झटका शून्य पर ही लग गया था। इसके बाद गायकवाड़ ने राहुल त्रिपाठी के साथ 39 गेंदों में 46 रन की साझेदारी निभाई। IPL 2025 में यह गायकवाड़ का दूसरा अर्धशतक रहा। इससे पहले उन्होंने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 53 रन बनाए थे।

करियर

गायकवाड के IPL करियर पर एक नजर 

गायकवाड़ ने 2020 में RR के खिलाफ IPL करियर का आगाज किया था। वह 69 मैच की 68 पारियों में लगभग 42 की औसत और 137.67 की स्ट्राइक रेट से 2,496 रन बना चुके हैं। इसमें 2 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 108 रन का रहा है। उन्होंने MI के खिलाफ IPL 2025 में 45 गेंदों का सामना किया था और 65 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 2 चौके और 4 छक्के निकले थे।