LOADING...
रोहित ने विराट के बाद अनुष्का शर्मा को भी इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

रोहित ने विराट के बाद अनुष्का शर्मा को भी इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

लेखन Neeraj Pandey
Jul 25, 2019
06:15 pm

क्या है खबर?

जब सेलेब्रिटी बहुत ज़्यादा बोलना नहीं चाहते हैं तो उनके सोशल मीडिया अकाउंट बहुत कुछ बोल जाते हैं। कुछ ऐसा ही रोहित शर्मा के साथ हो रहा है जो विराट कोहली के साथ खींचतान में फंसे हैं। भले ही BCCI इस संघर्ष को दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन रोहित का इंस्टाग्राम अकाउंट कुछ और कहानी बयां कर रहा है। रोहित ने केवल विराट ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को भी इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

मतभेद

रोहित और कोहली में लंबे समय से चल रहा है मतभेद

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों खिलाड़ियों में मतभेद लंबे समय से चला आ रहा है और इसकी शुरुआत कुछ साल पहले हुई थी जब रोहित ने उस मैनेजमेंट कंपनी को छोड़ दिया था जिसके साथ कोहली जुड़े हुए हैं। रोहित के करीबी शिखर धवन ने भी उस ऑर्गनाइजेशन को छोड़ दिया था। विश्व कप 2019 में दोनों खिलाड़ियों ने मतभेद को दूर रखकर टीम के लिए अपना बेस्ट दिया था।

भारतीय टीम

क्या विश्व कप में एकजुट थी भारतीय टीम?

अफवाहों की मानें तो पूरे विश्व कप के दौरान भारतीय टीम एकजुट नहीं थी। टीम रोहित और टीम कोहली खिलाड़ियों के सिलेक्शन से लेकर कई मुद्दों पर सहमत नहीं थे। जैसा कि रोहित ने एक के बाद एक शतक जड़े उनको सपोर्ट करने वाले लोगों की आवाज तेज होने लगी। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद से समस्या काफी ज़्यादा बढ़ गई थी।

Advertisement

भरत अरुण

दरार की खबरों पर गेंदबाजी कोच ने कहा था कि असहमत होना सामान्य

समस्या इतनी बढ़ गई कि एक ग्रुप लगातार मांग करने लगा कि विराट कोहली को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए। इन सभी अफवाहों के बारे में बात करते हुए गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने कहा था कि असहमत होना आम बात है। अरूण ने एक इंटरव्यू में कहा था, "हर किसी का अपना मत होता है। हालांकि, अंत में अन्य लोगों के मत का सम्मान करते हुए सही निर्णय लिया जाना होता है।"

Advertisement

कोहली

भले ही रोहित ने विरुष्का को अनफॉलो कर दिया, लेकिन कोहली ने ऐसा नहीं किया

रोहित के एक्शन से कुछ अलग कहानी बयां कर रहे हैं और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह कोहली से दूरी बनाना चाहते हैं। मजे की बात यह है कि कोहली अभी भी अपने टीममेट को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं। थोड़ा पीछे जाएं तो विराट और अनुष्का की शादी पर रोहित ने बेहद खास अंदाज में उन्हें बधाई दी थी और अनुष्का को सरनेम रखने के लिए कहा था।

ट्विटर पोस्ट

क्या वापस आएंगे ये दिन?

Advertisement