NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वानखेड़े स्टेडियम में 'रोहित शर्मा स्टैंड' का हुआ उद्घाटन, यहां देखिए वीडियो 
    अगली खबर
    वानखेड़े स्टेडियम में 'रोहित शर्मा स्टैंड' का हुआ उद्घाटन, यहां देखिए वीडियो 
    वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा स्टैंड का हुआ उद्घाटन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    वानखेड़े स्टेडियम में 'रोहित शर्मा स्टैंड' का हुआ उद्घाटन, यहां देखिए वीडियो 

    लेखन अंकित पसबोला
    May 16, 2025
    05:47 pm

    क्या है खबर?

    हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के नाम पर वानखेड़े स्टेडियम के स्टैंड का नाम रखा गया है।

    शुक्रवार (16 मई) को स्टेडियम में स्टैंड का उद्घाटन किया गया और इस अवसर पर रोहित अपने परिवार के साथ खुद वहां मौजूद थे।

    उनके साथ-साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और NCP प्रमुख शरद पवार भी इस उद्घाटन समारोह में मौजूद थे।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    बयान 

    रोहित ने MCA का आभार व्यक्त किया 

    रोहित ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) का आभार व्यक्त किया।

    उन्होंने इस अवसर पर कहा, '21 तारीख को जब मैं यहाँ आऊंगा और मुंबई इंडियंस (MI) का प्रतिनिधित्व करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ खेलूंगा, तो यह एक अवास्तविक अनुभव होगा। इतने सारे लोगों के सामने इस बड़े सम्मान को पाना सुखद है, खासकर मेरे परिवार, मेरी मां और पिता, मेरा भाई, उनकी पत्नी और मेरी पत्नी जो यहां उपस्थित हैं।'

    स्टैंड 

    लेवल-3 का नाम रखा गया रोहित शर्मा स्टैंड 

    वानखेड़े स्टेडियम के दिवेचा पवेलियन लेवल-3 का नाम अब रोहित शर्मा स्टैंड रखा गया है।

    यह प्रस्ताव मिलिंद नार्वेकर द्वारा पेश किया गया थे, जिसे पिछले महीने वार्षिक बैठक में मंजूरी मिली है।

    वहीं, ग्रैंड स्टैंड लेवल-3 को अब शरद पवार स्टैंड के नाम से जाना जाएगा, जबकि लेवल-4 का नाम बदलकर अजीत वाडेकर स्टैंड रखा गया है।

    वानखेड़े स्टेडियम के ऑफिस का नाम अब पूर्व अध्यक्ष अमोल काले की याद में रखा गया है।

    उपलब्धि 

    सचिन और गावस्कर की सूची में शामिल हुए रोहित 

    रोहित अब सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर जैसे पूर्व महान खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिनका नाम पहले से ही मौजूद है।

    बता दें कि रोहित की कप्तानी में भारत ने 2024 में टी-20 विश्व कप और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम वनडे विश्व कप 2023 में भी उपविजेता रही थी।

    यह एक ऐसी उपलब्धि है जो भारतीय कप्तान के रूप में किसी भी मुंबई खिलाड़ी ने हासिल नहीं की है।

    ट्विटर पोस्ट

    Twitter Post

    ROHIT SHARMA Stand 💥💙pic.twitter.com/D7d0UrpvMw https://t.co/vvw6roJe1Q

    — 𝑺𝒉𝒆𝒃𝒂𝒔 (@Shebas_10dulkar) May 16, 2025
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    वानखेड़े स्टेडियम में 'रोहित शर्मा स्टैंड' का हुआ उद्घाटन, यहां देखिए वीडियो  रोहित शर्मा
    शाहरुख खान के साथ फिर धमाल मचाएंगी रानी मुखर्जी, 'किंग' में मिली ये खास भूमिका शाहरुख खान
    जोमैटो गोल्ड और स्विगी वन से ऑर्डर हुआ महंगा, यूजर्स करना होगा 'रेन सरचार्ज' का भुगतान जोमैटो
    करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' OTT पर नहीं, सिनेमाघरों में ही होगी रिलीज; जानिए कब करण जौहर

    रोहित शर्मा

    IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL के इतिहास में एक मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर  IPL 2025
    GT बनाम MI: रोहित शर्मा ने IPL में जड़े 600 चौके, हासिल की यह खास उपलब्धि इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके शानदार आंकड़े  विराट कोहली
    टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के शानदार रिकॉर्ड्स पर एक नजर  विराट कोहली
    IPL इतिहास में CSK के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले शीर्ष खिलाड़ियों पर एक नजर  चेन्नई सुपरकिंग्स
    विराट कोहली बनाम सचिन तेंदुलकर: टेस्ट क्रिकेट में किसके आंकड़े रहे बेहतर?  विराट कोहली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025